क्रिकेट

Vaibhav Sooryavanshi को महज 15 साल की उम्र में क्‍यों बनाया उप-कप्‍तान? जानें इसके पीछे की वजह

Vaibhav Sooryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्‍ट जोन ने अपनी टीम का हाल ही में ऐलान किया है। मोहम्‍मद शमी जैसे सीनियर्स की अनदेखी कर ईशान किशन को टीम का कप्‍तान तो वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान बनाया गया है। 15 साल की उम्र में आखिर वैभव को इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी क्‍यों दी गई है? आइये जानें-
2 min read
Jul 30, 2026
Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy 2026
वैभव सूर्यवंशी (Photo - BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi Latest News: वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल की उम्र में भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर अपने विस्‍फोटक बल्‍लेबाजी को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के क्‍लीन स्‍वीप में उन्‍होंने अहम भूमिका निभाई। अब उन्‍हें दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का उपकप्‍तान बना दिया गया है। इतनी छोटी उम्र में बड़ी जिम्‍मेदारी देने पर सवाल उठने लाजिमी हैं, क्‍योंकि टीम में उनके अलावा कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके पीछे वजह आखिर क्‍या है? आइये हम आपको बताते हैं।

टीम में कई सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी

ईस्ट जोन चयन समिति की बैठक में चयनकर्ताओं ने टीम का चयन किया है। इस टीम में बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों की भरमार है। जबकि बिहार से सिर्फ टीनेजर सनसनी वैभव सूर्यवंशी को ही चुना गया है और वह भी सीधे उप-कप्‍तानी सौंप दी गई है। जबकि इस टीम में मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और अनुकूल रॉय जैसे कई सीनियर और अनुभवी घरेलू खिलाड़ी मौजूद हैं। इस फैसले से हर कोई हैरान है।

प्रदर्शन और परिपक्वता से चयनकर्ताओं का विश्वास जीता

सिर्फ 15 साल की उम्र में आखिर वैभव सूर्यवंशी को उपकप्‍तान क्‍यों बनाया गया? बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया जाना बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने अपने प्रदर्शन और परिपक्वता के माध्यम से चयनकर्ताओं का विश्वास जीता है।

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय चयनकर्ता 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भविष्‍य में एक ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी के रूप में देख रहे हैं। सूर्यवंशी ने व्‍हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में प्रमोट करने का फैसला लिया है। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 यूथ टेस्‍ट में दो शतक भी लगा चुके हैं।

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का स्क्वाड

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), सुदीप कुमार घरामी, अभिमन्यु ईश्वरन, कुमार कुशाग्र, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, विराट सिंह और अभिजीत सरकार।