क्रिकेट

WI vs PAK 3rd ODI: शाई होप ने पाकिस्तान का मार-मारकर किया बुरा हाल, अपने नाम दर्ज किया ये बड़ा रिकॉर्ड

Shai Hope ODI Record: शाई होप के शतक की बदौलत वेस्‍टइंडीज ने तीसरे और निर्णायक वनडे में 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। शाई होप का ये 18वां शतक है, जिसके साथ उन्‍होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
2 min read
Aug 13, 2025
Shai Hope ODI Record
Shai Hope ODI Record: वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप। (फोटो सोर्स: IANS)

Shai Hope ODI Record: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में नाबाद शतक जड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शाई होप ने शुरुआत से ही बेहद विस्‍फोटक अंदाज में बल्‍लेबाजी की और महज 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही होप वेस्टइंडीज की ओर से वनडे फॉर्मेट में 18 शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह सर्वाधिक शतकों के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की लिस्ट में शाई होप से ऊपर क्रिस गेल और ब्रायन लारा का नाम है। गेल ने 298 मुकाबलों में 25 शतक, जबकि ब्रायान लारा ने 295 मैचों में 19 शतक अपने नाम किए थे।

शाई होप जरूरत के समय खेली शतकीय पारी

शाई होप ने यह शतकीय पारी उस समय खेली, जब वेस्टइंडीज को इसकी बेहद जरूरत थी। पाकिस्तान तीन मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर चुका था, जिसके बाद वेस्टइंडीज ने अगला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी। ऐसे में तीसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया। होप के शतक और जायडेन सील्‍स के 6 विकेट हॉल के चलते इस मैच में वेस्‍टइंडीज ने 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा जमाया।

शाई होप ने खेली कप्तानी पारी

त्रिनिदाद में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज की टीम महज 68 रन तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शाई होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को संभाला। शाई होप ने शेरफेन रदरफोर्ड (15) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। वहीं, जस्टिन ग्रीव्स के साथ उन्होंने 110 रन की अटूट साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज की पारी को 294/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

94 गेंदों पर कूटे 120 रन

शाई होप ने 83 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 18वां शतक था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ यह उनका दूसरा वनडे शतक था। शाई होप ने इस पारी में 94 गेंदों का सामना किया, जिसमें पांच छक्कों और 10 चौकों के साथ 120 रन बनाए, जबकि ग्रीव्स 24 गेंदों में 43 रन बनाकर नाबाद रहे।

Published on:
13 Aug 2025 07:23 am
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा