क्रिकेट

Women Cricket: श्री चरणी का कमाल, T20I में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली बनीं भारतीय गेंदबाज

Shree Charani T20I record: श्री चरणी ने महिला T20I में सिर्फ 29 मैचों में 50 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। वह सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं।
2 min read
Sep 11, 2026
Shree Charani 50 T20I wickets.
भारत की 22 वर्षीय युवा स्पिनर श्री चरणी (Photo- IANS)

Shree Charani Creates History: भारत ने महिला टी-20 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में भारत की 22 वर्षीय युवा स्पिनर श्री चरणी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। दरअसल, वह महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 29वें मैच में हासिल की है।

इस तरह वह इस प्रारूप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चीन की मेंगटिंग लियू के नाम सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। लियू ने यह उपलब्धि 29 मैचों में हासिल की है।

महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट

स्थानगेंदबाजटीममैच
1मेंगटिंग लियूचीन28
2ली कास्पेरेकन्यूजीलैंड29
2अनिसा मोहम्मदवेस्टइंडीज29
2श्री चरणीभारत29
5सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड34

श्री चरणी एलीट क्लब में शामिल

श्री चरणी की यह उपलब्धि उनकी उम्र को देखते हुए भी बेहद महत्वपूर्ण है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। राधा यादव इस प्रारूप में 50 विकेट हासिल करने वाली भारत की सबसे कम उम्र की गेंदबाज हैं। राधा यादव ने 20 साल 334 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन के नाम है। उन्होंने 20 साल 300 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

महिला T20I में 50 विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की गेंदबाज

रैंकगेंदबाजटीमउम्र
1सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड20 साल 300 दिन
2राधा यादवभारत20 साल 334 दिन
3अमेलिया केरन्यूजीलैंड21 साल 354 दिन
4श्री चरणीभारत22 साल 37 दिन
5स्टेफनी टेलरवेस्टइंडीज22 साल 135 दिन
6दीप्ति शर्माभारत22 साल 187 दिन

शेफाली वर्मा का अर्धशतक

महिला टी-20 एशिया कप के इस मुकाबले में शेफाली वर्मा के अर्धशतक (64 रन) की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, श्री चरणी ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में कसी हुई गेंदबाजी की और 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। बांग्लादेश की तरफ से टॉप-5 बल्लेबाजों ने 10 से अधिक रन बनाए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।