क्रिकेट

Women’s Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल की 2 टीमें कन्फर्म, जानें अब कौन-कौन सी टीमें बना सकती हैं अंतिम 4 में जगह

Women's Asia Cup 2026 में भारत के बाद श्रीलंका ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब ग्रुप A से पाकिस्तान और ग्रुप B से बांग्लादेश या UAE में से एक टीम अंतिम-4 में पहुंचेगी।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2026, 9:08 AM IST
women's cricket team india
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI Women's X)

Women's Asia Cup Semi Final Scenario: वूमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के बाद अब श्रीलंका ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप A में जहां भारतीय टीम तीनों मैच जीतकर टॉप पर रही, तो ग्रुप B में श्रीलंका ने इंडोनेशिया, बांग्लादेश और UAE को मात दी। अब दोनों ग्रुप्स से सिर्फ एक-एक टीम अंतिम-4 का टिकट हासिल कर सकती है। ग्रुप A से हांगकांग और थाईलैंड का बाहर होना तय माना जा रहा है, तो ग्रुप B की जंग रोमांचक हो चुकी है।

बांग्लादेश-UAE के बीच होगी टक्कर

ग्रुप B में बांग्लादेश और UAE के बीच होने वाले मुकाबले से एक सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म होना है। दोनों टीमें अब तक 2 में से एक मैच जीत पाई हैं। जबकि तीनों मैच हारने की वजह से इंडोनेशिया बाहर हो गई है। अब बांग्लादेश और UAE के बीच होने वाले मुकाबले को जो भी जीतेगा, वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

पाकिस्तान की टिकट लगभग कन्फर्म

दूसरी ओर, ग्रुप A से पाकिस्तान का अंतिम-4 में पहुंचना लगभग तय है। थाईलैंड ने तीनों मैच खेल लिए हैं और एक में जीत हासिल की है, तो पाकिस्तान ने अब तक 2 मैच खेले हैं। पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला हांगकांग से खेलना है, जो सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर है। दूसरी ओर, थाईलैंड एक मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -2.050 है। हांगकांग का नेट रन रेट -3.575 है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.569 है। अब इस स्थिति में पाकिस्तान की टीम हांगकांग से हार भी जाती है, तो वह नेट रन रेट की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इस स्थिति में सभी टीमों के 2-2 अंक होंगे, लेकिन पाकिस्तान की टीम नेट रन रेट की वजह से इन तीनों में सबसे आगे होगी।

पाकिस्तान और हांगकांग के बीच ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा, जबकि बांग्लादेश और UAE के बीच मुकाबला 8 सितंबर को खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के नतीजों से 2 सेमीफाइनल की टीमें मिल जाएंगी। पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हो सकता है, तो दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से संभावित है।

Updated on:
7 Sep 2026, 9:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भारतीय बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कराई मिट्टी पलीद, जहां 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया, वहां न्‍यूजीलैंड ने बिना विकेट पार किया टोटल

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से कीरोन पोलार्ड को किया प्रमोट, सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी

वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्‍लेइंग इलेवन में हुए शामिल, तो संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा कौन बनेगा ओपनिंग पार्टनर?

NZA vs INDA: महज 113 रन पर ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई भारतीय टीम, कीवियों ने पहले दिन चाय तक बनाए 32/0

IND vs NZ: आज मैदान पर उतरेगा T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज! विपक्षी टीम को डरा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े