
Smriti Mandhana ODI Ranking: मंगलवार को आईसीसी ने वनडे क्रिकेट की वूमेंस बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर दी, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना पहले स्थान पर बनी हुई हैं। साउथ अफ्रीका की लौरा वॉल्डवॉट दूसरे स्थान पर हैं। आईसीसी की आधिकारिक रैंकिंग में स्मृति मंधाना 790 रेटिंग अंकों के साथ पहले और लौरा वॉल्डवॉट 782 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में टीम इंडिया की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं।
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की रैकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जहां स्मृति पहले स्थान पर है, तो हरमनप्रीत कौर 652 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज एलिस पेरी ने दो स्थान की छलांग लगाई है और वह 10वें स्थान पर आ गई हैं। हालांकि प्रतिका रावल को एक स्थान और ऋचा घोष को 2 स्थान का नुकसान हुआ है। वनडे टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, तो इंग्लैंड दूसरे और भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है।
टी20 वूमेंस टीम रैंकिंग का हाल भी एक दम ऐसा ही है। ऑस्ट्रेलिया पहले, इंग्लैंड दूसरे और भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 785 रेटिंग्स के साथ पहले स्थान पर हैं, तो जॉर्जिया वॉल दूसरे और साउथ अफ्रीका की लौरा वॉल्डवॉट तीसरे स्थान पर हैं। शेफाली वर्मा चौथे और स्मृति मंधाना 5वें स्थान पर हैं। इसके अलावा टॉप 10 में हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं, जो 10वें स्थान पर मौजूद हैं।
टी20 गेंदबाजी रैकिंग की बात करें तो श्री चरणी पहले स्थान पर हैं और दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा इंग्लैंड की 4 गेंदबाज टॉप 10 में शामिल हैं।
वूमेंस वनडे गेंदबाजों की रैकिंग में अलाना किंग 745 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। एश्ले गार्डनर दूसरे स्थान पर हैं, तो भारत की दीप्ति शर्मा 9वें स्थान पर है। दीप्ति को एक स्थान का नुकसान हुआ है। टीम इंडिया के दूसरे गेंदबाजों की बात करें तो रेणुका सिंह 20वें स्थान पर हैं और श्री चरणी 24वें स्थान पर हैं। इसके अलावा स्नेह राणा 26वें और क्रांति गौड़ 28वें स्थान पर बनी हुई हैं।