क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2024 Live Streaming: भारत-पाक की भिड़ंत 6 अक्टूबर को, जानें इंडिया में कब-कहां देख सकेंगे फ्री मैच

Women's T20 World Cup 2024 Live Streaming: आईसीसी ने महिला टी-20 विश्व कप के लिए सोमवार को संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ खेलेगी। ये मैच आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं?

2 min read

Women's T20 World Cup 2024 Live Streaming: आईसीसी ने 3 से 20 अक्टूबर तक यूएई में आयोजित होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए सोमवार को संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में होना था, लेेकिन वहां खराब राजनीतिक हालातों के कारण इसे यूएई स्थानांतरित किया गया है। टूर्नामेंट के मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मैच आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं, आइये आपको भी बताते हैं।

Women's T20 World Cup 2024 के मैच कब और कहां खेले जाएंगे?

3 अक्टूबर बांग्लादेश-स्कॉटलैंड शारजाह 3.30 बजे

3 अक्टूबर पाकिस्तान-श्रीलंका शारजाह 7.30 बजे

4 अक्टूबर द. अफ्रीका-वेस्टइंडीज दुबई 3.30 बजे

4 अक्टूबर भारत-न्यूजीलैंड दुबई 7.30 बजे

5 अक्टूबर बांग्लादेश-इंग्लैंड शारजाह 3.30 बजे

5 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका शारजाह 7.30 बजे

6 अक्टूबर भारत-पाकिस्तान दुबई 3.30 बजे

6 अक्टूबर वेस्टइंडीज-स्कॉटलैंड दुबई 7.30 बजे

7 अक्टूबर इंग्लैंड-द. अफ्रीका शारजाह 7.30 बजे

8 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड शारजाह 7.30 बजे

9 अक्टूबर द. अफ्रीका-स्कॉटलैंड दुबई 3.30 बजे

9 अक्टूबर भारत-श्रीलंका दुबई 7.30 बजे

10 अक्टूबर बांग्लादेश-वेस्टइंडीज शारजाह 7.30 बजे

11 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान दुबई 7.30 बजे

12 अक्टूूबर न्यूजीलैंड-श्रीलंका शारजाह 3.30 बजे

12 अक्टूबर बांग्लादेश-द. अफ्रीका दुबई 7.30 बजे

13 अक्टूबर इंग्लैंड-स्कॉटलैंड शारजाह 3.30 बजे

13 अक्टूबर भारत-ऑस्ट्रेलिया शारजाह 7.30 बजे

14 अक्टूबर पाकिस्तान-न्यूजीलैंड दुबई 7.30 बजे

15 अक्टूबर इंग्लैंड-वेस्टइंडीज दुबई 7.30 बजे

17 अक्टूबर पहला सेमीफाइल दुबई 7.30 बजे

18 अक्टूबर दूसरा सेमीफाइनल शारजाह 7.30 बजे

20 अक्टूबर फाइनल दुबई 7.30 बजे

Women’s T20 World Cup 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण भारत में कहां देखें? 

भारत और पाकिस्तान के बीच ICC महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर उपलब्ध होगा।

Women’s T20 World Cup 2024 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

भारत और पाकिस्तान के बीच ICC महिला टी20 विश्व कप 2024 मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप भारत में डिज्‍नी हॉट स्‍टार ऐप पर देख सकते हैं।

Published on:
27 Aug 2024 12:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर