क्रिकेट

Women’s World Cup 2025: आईसीसी ने लॉन्च किया वर्ल्डकप का आधिकारिक सॉन्ग, श्रेया घोषाल ने दी अवाज

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद 5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
2 min read
• •
Sep 19, 2025
Shreyas Ghoshal ICC World Cup 2025
श्रेया घोषाल ने गाया वर्ल्डकप 2025 का आधिकारिक सॉन्ग (फोटो- IANS)

भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। उससे पहले आईसीसी ने शुक्रवार को आधिकारिक सॉन्ग 'ब्रिंग इट होम' लॉन्च किया। इस गाने को भारत की प्रसिद्ध सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है, जिसमें सुर, ताल, भावनाओं का जोश से भरा संगम है। इस गाने का मकसद दुनियाभर के फैंस को एकजुट करना है। सॉन्ग की आकर्षक पंक्ति 'तरिकिट तरिकिट तरिकिट धूम, धक-धक, वी ब्रिंग इट होम' हर उस महिला क्रिकेटर के जुनून और सपनों को दर्शाती है, जो वर्ल्ड कप में उतरने वाली हर महिला क्रिकेटर के जुनून और सपनों को दर्शाती है।

पहले मैच में भारत का सामना श्रीलंका से

श्रेया घोषाल ने कहा, "आधिकारिक कार्यक्रम सॉन्ग के जरिए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव रहा है। मैं इस गाने को अपनी आवाज देकर और उस पल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, जो खेल के प्रति प्रेम के माध्यम से लोगों को एक साथ लाता है। मुझे उम्मीद है कि यह सॉन्ग फैंस को प्रेरित करेगा।" महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। उद्घाटन मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। अगले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम न्यूजीलैंड के सामने चुनौती पेश करेगी।

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद 5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद 9 अक्टूबर को टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 19 सितंबर को उसका सामना इंग्लैंड से होगा। 23 अक्टूबर को भारत की महिला टीम के सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी, जबकि 26 अक्टूबर को बांग्लादेशी टीम उसके सामने चुनौती पेश करेगी।

2 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेले जाने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम , गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम, इंदौर के होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने हैं।

Updated on:
19 Sept 2025 03:58 pm
Published on:
19 Sept 2025 03:58 pm