क्रिकेट

विराट कोहली को मिला गोल्ड मेडल, जबकि मैन ऑफ द मैच थे केएल राहुल, जानें क्यों

वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी जोरदार जश्‍न मना और विराट कोहली को गोल्‍ड मेडल दिया गया। अब सवाल ये है कि जब केएल राहुल मैन ऑफ द मैच रहे तो कोहली को ये गोल्‍ड क्‍यों मिला?

2 min read
विराट कोहली को मिला गोल्ड मेडल, जबकि मैन ऑफ द मैच थे केएल राहुल।

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के साथ शुरुआत की है। भारतीय टीम ने महज 200 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए सिर्फ दो रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन के साथ श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद मुश्किल हालातों में फंसी टीम इंडिया की नैया को चेज मास्‍टर विराट कोहली और केएल राहुल ने शानदार साझेदारी कर पार लगाया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कुछ अलग नजारा देखने को मिला, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मैच के सबसे अच्छे फील्डर को सम्मानित करने का फैसला लिया था। मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर के रूप में विराट कोहली को गोल्ड मेडल दिया गया। इस दौरान कोहली ने भी बच्चों जैसे उत्साह दिखाते हुए मेडल को मुंह में डालकर पोज भी दिया। इसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है।

विराट को इसलिए दिया गया मेडल

वायरल वीडियो में हेड कोच राहुल द्रविड़ कहते हैं कि फील्डिंग कोच दिलीप मेडल देंगे। दिलीप ने ईशान किशन के साथ श्रेयस अय्यर का जिक्र करते हुए ये मेडल विराट कोहली को सौंपा। दिलीप ने कहा कि ये अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाएगा, जो न सिर्फ अपना काम करता है, बल्कि अन्‍य को भी इंस्पायर करता है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास तो कोहली ने भी बनाया नायाब रेकॉर्ड


कोहली बोले- मेडल पहनाया जाए

विराट कोहली जब मेडल लेने आए तो कोच दिलीप ने कोहली को मेडल का डिब्बा दिया, इस पर कोहली ने कहा कि उन्हें मेडल पहनाया जाए। इसके बाद उन्‍हें मेडल पहनाया गया। बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 85 रन तो केएल राहुल ने नॉटआउट 97 रन की पारी खेली। केएल राहुल को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें : सहवाग ने अनोखे अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ, बोले- जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां...

Also Read
View All
DC को असली खतरा वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल से नहीं, इस खिलाड़ी से है! रिकॉर्ड देख रह जाएंगे हैरान

IPL 2026: कौन बनेगा इंडिया का नया सुपरस्टार? इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के लिए ये 25 नाम तय, वैभव-प्रफुल में बड़ी टक्कर!

IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!