31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास तो कोहली ने भी मार्श का कैच पकड़कर बनाया नायाब रेकॉर्ड

वर्ल्‍ड कप 2023 के तहत आज पांचवां मुकाबला भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। वर्ल्‍ड कप के इस मैच में डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया है। वहीं, विराट कोहली ने भी एक बड़ा वर्ल्‍ड कप रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Oct 2023, 2:33 PM IST

david-warner-and-virat-kohli.jpg

वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास तो कोहली ने भी मार्श का कैच पकड़कर बनाया नायाब रेकॉर्ड।

वर्ल्‍ड कप 2023 के तहत आज पांचवां मुकाबला भारत और आस्‍ट्रेलिया के बीच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ऑस्‍ट्रेलिया ने महज 5 के स्‍कोर पर मिचेल मार्श का विकेट गंवा दिया। वहीं, इस मैच में डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया है। इस मैच से पहले डेविड वॉर्नर के नाम 992 रन थे। उन्‍होंने 8 रन बनाते ही वर्ल्‍ड कप के इतिहास में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं, विराट कोहली ने भी एक बड़ा वर्ल्‍ड कप रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।


ऑस्‍ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। मिचेल मार्श 6 गेंदों का सामना करते हुए शून्‍य पर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही विराट कोहली विश्‍व कप में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा कैच पकड़ने वाले गैर विकेटकीपर फिल्‍डर बन गए हैं।

वनडे विश्वकप में भारत के लिए सर्वाधिक कैच (गैर-विकेटकीपर)

15 - विराट कोहली*

14- अनिल कुंबले

12 - कपिल देव

12 - सचिन तेंदुलकर

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज