क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को बंपर फायदा, देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का समीकरण

World Test Championship Final Scenario : ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के सीरीज में जीतने के साथ ही उसका वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल पहुंचना लगभग तय हो गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को बंपर फायदा पहुंचा है।
2 min read
team-indai.jpg
ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को बंपर फायदा, देखें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का समीकरण।

World Test Championship Final Scenario : ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेलबर्न टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीतते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के सीरीज में जीतने के साथ ही उसका वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल पहुंचना लगभग तय हो गया है। डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में अब आस्ट्रेलिया 78.57 प्रतिशत अंक के साथ टॉप पर है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की हार से भारत और मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। बता दें कि अंकतालिका में टॉप-2 के बीच ओवल में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम की इस बड़ी हार ने टीम इंडिया को टेस्ट चैम्पियनशिप में बंपर फायदा पहुंचा है। भारतीय टीम ने हाल ही में बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया है। इसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। दक्षिण अफ्रीका के हारने भारतीय टीम की स्थिति और अधिक मजबूत हो गई। वर्तमान में भारत की जीत प्रतिशत 58.93 है।

दक्षिण अफ्रीका तीसरे से चौथे स्थान पर पहुंचा

आस्ट्रेलिया से सीरीज हारकर दक्षिण अफ्रीका तीसरे से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका की जीत का प्रतिशत 50 है। जबकि 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया की अगली सीरीज घर में ही ऑस्ट्रेलिया से खेलनी है। ये सीरीज 4 टेस्ट मैचों की होगी।

यह भी पढ़े - रोहित-विराट जैसे 7 दिग्गजों की टी20 फॉर्मेट से होगी छुट्‌टी, बीसीसीआई ने दिया अल्टीमेटम

भारत के फाइनल में पहुंचने के समीकरण

- भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को चारों टेस्ट मैचों में हरा देता हैं तो उसका फाइनल में पहुंचा तय है। जबकि दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका अपने बाकी मैच जीतने के बाद भी फाइनल में जगह नहीं बना सकेंगे।

- भारत यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतता है, तब भी वह आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगा।

- भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हार जाता है या फिर सीरीज ड्रॉ होती है तो टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ेगी। उस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका अपने बाकी टेस्ट जीतकर फाइनल की दावेदारी पेश करेंगे।

यह भी पढ़े - कैमरून ग्रीन, बोले- भारत दौरे से पहले हो जाऊंगा फिट, मुंबई इंडियंस में खुशी की लहर

Published on:
29 Dec 2022 03:02 pm
Also Read
View All
UAE ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल मैच में 1 रन से जीत अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

‘मेरे पसंदीदा बैटिंग पार्टनर…’, अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली ने शेयर किया भावुक पोस्ट

अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर BCCI अध्यक्ष मन्हास और सचिव सैकिया ने कही ये बात, चेतेश्वर पुजारा हुए भावुक

जो रूट फिर बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान, ब्रेडन मैकुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग को मिली हेड कोच की ज़िम्मेदारी

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाए जाने से नाराज़ हुए हर्षा भोगले, कहा – टैलेंट है, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में वह बहुत नीचे हैं