WPL 2025, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 19.1 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई।
WPL 2025, DC vs MI: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया है।
वडोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की टीम की 19.1 ओवर में 164 रन पर ऑलआउट हो गई।
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन नेट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालाकि हरमनप्रीत कौर 22 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के जड़कर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। वहीं दूसरी तरफ नेट साइवर ब्रंट ने एक छोर पर रहते हुए आखिर तक डटी रही। नेट साइवर ब्रंट ने 59 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके संग 80 रन बनाकर नाबाद रही।
हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट को छोड़ दिया जाए तो मुंबई इंडियंस का कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। यास्तिक भाटिया ने 11 रन, अमेलिया केर ने 9 रन, एस सजना ने 1 रन, अमनजोत कौर ने 7 रन, संस्कृति गुप्ता ने 2 रन बनाए, जबकि शबनिम इस्माइल, साइका इशाक और हेली मैथ्यूज तो खाता ही नहीं खोल सकीं।
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। एनाबेल सदरलैंड ने 3.1 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि शिखा पांडे ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा एलिस कैप्सी और मिन्नू मणि ने 1-1 विकेट चटकाए।