क्रिकेट

गेंदबाजों के साथ साहा का भी रहा जलवा, विकेट के पीछे 100 कैच पूरे किए

बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बीच इस खिलाड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड।
less than 1 minute read
Wriddhiman saha

कोलकाता : इडेन गार्डेन्स के मैदान पर यहां के स्थानीय खिलाड़ी वृद्धिमान साहा ने एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। डे-नाइट टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को महज 106 रनों पर लुढ़का दिया। इसमें वृद्धिमान साहा के दो कैचों का भी बड़ा योगदान रहा। इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए। इस क्लब तक पहुंचने वाले वह पांचवें भारतीय विकेटकीपर हैं।

शादमान का कैच लेकर बनाया रिकॉर्ड

यह मैच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और यहां के स्थानीय खिलाड़ी ऋद्धिमान के लिए बेहद शानदार बन गया। यह मौका इसलिए भी यादगार हो गया, क्योंकि 35 साल इस खिलाड़ी ने अपने घर में अपने जीवन का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलते हुए हासिल किया है। साहा ने अपने 100वें शिकार के रूप में बांग्लादेश के बल्लेबाज शादमान इस्लाम का कैच पकड़ा। इसके बाद उन्होंने एक और कैच महमूदुल्लाह का भी पकड़ा।

ये अन्य विकेटकीपर ले चुके हैं 100 कैच

वृद्धिमान साहा से पहले भारत के पांच विकेटकीपरों ने कैच के रूप में सौ से ज्यदा शिकार किए हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी सबसे ऊपर हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 236 कैच पकड़े हैं। दूसरे स्थान पर सैयद किरमानी हैं। उनके खाते में 160 कैच हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर और पांचवें स्थान पर किरन मोरे(110) और नयन मोंगिया हैं।

Updated on:
22 Nov 2019 07:36 pm
Published on:
22 Nov 2019 07:36 pm
Also Read
View All
Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी