उत्तरी प्रांत तमिल बहुल इलाका है। खबरों के मुताबिक, इस वजह से राजपक्षे मुरलीधरन को इस राज्य की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मुथैया मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी हैं। वह मूलत: भारतीय तमिल हैं, जो श्रीलंका के कैंडी में रहते हैं। उन्होंने इस चुनाव में गोटाबाया का खुलकर समर्थन किया था। इस वजह से तमिल समुदाय के लोग भी मुरलीधरन से खुश नहीं बताए जा रहे हैं।