अबूधाबी : मुंबई इडियंस ने जब इस साल नीलामी में जाने से पहले युवराज सिंह को रिलीज कर दिया, तब से यह माना जा रहा है कि उनका आईपीएल में भी करियर खत्म हो गया। इस समय अबूधाबी में टी-10 लीग में खेल रहे युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। इस समय फ्री खिलाड़ी के रूप में दुनियाभर के लीग क्रिकेट में अपने जौहर दिखा रहे युवराज की मानें तो वह जल्द ही आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि भविष्य में बतौर कोच वह आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।