बता दें कि 15 नवंबर को आईपीएल का ट्रांसफर विंडो बंद हो चुका है और सीएसके ने अपने 25 खिलाड़ियों में से पांच को रिलीज कर दिया है। टीम में महेंद्र सिंह धोनी समेत 20 खिलाड़ी को बरकरार रखा गया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में चैतन्य बिश्नोई, ध्रुव शौरी, मोहित शर्मा, डेविड विली और सैम बिलिंग्स का नाम शामिल है।