क्रिकेट

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर भी भारत पहुंच सकता है WTC के फाइनल में, समझें पूरा समीकरण

WTC Final Scenario for India: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट अब बेहद ही अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। फिलहाल भारत की स्थिति मजबूत है और श्रीलंका अब भारत के सामने टारगेट रखने की स्थिति में पहुंच चुका है। हालांकि बारिश भी बड़ा फैक्‍टर साबित हो रही है। अगर ऐसे में ये मैच ड्रॉ रहता है तो भारत कैसे वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकता है आइये आपको भी बताते हैं।
2 min read
Aug 26, 2026
WTC Final Scenario for India, IND vs SL 2nd Test Day 4
कोलंबो में बारिश के बाद मैदान को कवर्स ढकता ग्राउंड स्‍टाफ। (फोटो सोर्स: IANS)

WTC 2025-27 Final Scenario for India: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारत और श्रीलंका दोनों के लिए ही कोलंबो टेस्ट बेहद अहम है। अब इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग दोनों ने शानदार काम किया है। इस वहज से भारत मजबूत काफी स्थिति में है। श्रीलंका ने तीसरे दिन 16 रन की मामूली बढ़त बना ली है। चौथे दिन तीसरे सेशन में श्रीलंका का स्‍कोर 229/6 था कि इसी दौरान तेज बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। बारिश नहीं रुकने की स्थिति में अंपायर्स ने दिन का खेल खत्‍म होने की घोषणा की। ये लगातार तीसरा दिन जब आखिरी सेशन बारिश से धुल गया है। अब इस मुकाबले के ड्रॉ होने का खतरा भी मंडरा रहा है। अगर, यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तब भी भारत WTC के फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर सकता है। आइये इसके पीछे के समीकरण आपको बताते हैं।

पांचवें पायदान पर भारतीय टीम

भारतीय टीम वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 5वें पायदान पर है। अगर कोलंबो टेस्‍ट बारिश के कारण ड्रॉ होता है तो फिर भारत को नुकसान होगा। भारत को कुछ अंकों का नुकसान हो सकता है। श्रीलंका दौरे के बाद भारत को इस चक्र में सात टेस्ट खेलने हैं। इनमें से दो न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया से 5 घरेलू टेस्ट मैच होंगे।

टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के समीकरण

भारत अगर कोलंबो टेस्ट जीतता है तो राह थोड़ा आसान हो सकती है। ऐसे में उसे 7 में से 5 टेस्‍ट में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, अगर कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर खत्‍म होता है है, तो भारत को आगे 6 टेस्‍ट जीतने होंगे। इसके अलावा अन्य टीमों के मुकाबलों पर भी निर्भर रहना होगा। कोलंबों टेस्‍ट में श्रीलंका के खिलाफ भारत अच्छी स्थिति में है, लेकिन जिस तरह हर दिन बारिश खलल डाल रही है, उसे देखते हुए मैच ड्रॉ भी हो सकता है।

ICC World Test Championship 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीमखेलेजीतेहारेड्रॉपेनल्टीअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया1082009680.00%
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश632104055.56%
5भारत1054106453.33%
6श्रीलंका512202033.33%
7इंग्लैंड14581-145029.76%
8वेस्टइंडीज12282-23020.83%
9पाकिस्तान725001619.05%
Also Read
View All
IND vs SL: कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को करने होंगे 3 काम, नहीं तो ड्रॉ हो सकता है मुकाबला

ENG vs PAK: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में होगी बाबर आजम की वापसी, जानें भारत में क्रिकेट फैंस कब-कहां देखें लाइव

Eng vs Pak: जो रूट लॉर्ड्स में कल रचेंगे इतिहास, स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे, सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड की तरफ बढ़ाएंगे एक और कदम

कोलंबो टेस्ट खत्म होने से पहले ही भारतीय स्पिनरों ने लगाई नो बॉल की झड़ी, भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SL: ऋषभ पंत की चालाकी के चलते शतक से पहले पासिंदू ने फेंका विकेट, स्टंप-माइक में कैद हुई बातचीत