क्रिकेट

WTC 2025-27 Points Table Update: पाकिस्तान से हारकर विंडीज को हुआ तगड़ा नुकसान, जानें भारत समेत अन्‍य टीमों का हाल

WTC 2025-27 Points Table Update: पोर्ट ऑफ स्‍पेन में पाकिस्‍तान से हारकर वेस्‍टइंडीज को वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में तगड़ा नुकसान हुआ है। इस हार के बाद वह आखिरी स्‍थान पर लुढ़क गई है। इस सीरीज के बाद पॉइंट्स टेबल में भारत समेत सभी टीमों पर एक नजर डालते हैं।
less than 1 minute read
Aug 06, 2026
Pakistan Team, WTC 2025-27 Points Table Update,
पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/immwofficial)

World Test Championship 2025-27 Points Table Update: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्‍म हुई है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान वेस्‍टइंडीज ने 90 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, क्‍वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ पाकिस्‍तान की टीम आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में एक स्‍थान ऊपर 8वें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि वेस्‍टइंडीज को तगड़ा नुकसान हुआ है, वह अब आखिरी स्‍थान यानी 9वें नंबर पर पहुंच गई है। इस सीरीज के बाद पॉइंट्स टेबल में भारत समेत अन्‍य टीमों का हाल आपको बताते हैं।

भारतीय टीम 5वें पायदान पर काबिज

डब्‍ल्‍यूटीसी पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 87.50 पीसीटी के साथ शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि साउथ अफ्रीका 75.00 पीसीटी के साथ दूसरे पायदान पर है। इसके बाद तीसरे नंबर पर 72.22 पीसीटी के साथ न्‍यूजीलैंड है तो बांग्‍लादेश 58.33 पीसीटी के साथ चौथे स्‍थान पर है। वहीं, भारतीय टीम 48.15 पीसीटी के साथ पांचवें पायदान पर है। उसके बाद श्रीलंका, इंग्‍लैंड, पाकिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज क्रमश: छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्‍थान पर हैं।

भारत का अगला असाइनमेंट श्रीलंका टूर

बता दें कि भारतीय टीम का अगला टेस्‍ट असाइनमेंट श्रीलंका दौरा है, जो 15 अगस्‍त से शुरू होने जा रहा है। भारत अगर इस दौरे पर क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल हो जाता है, तो तीसरे स्‍थान तक पहुंच सकता है। इसके बाद उसे वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इस चक्र के तहत ही न्‍यूजीलैंड और फिर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलनी हैं।

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7इंग्लैंड134813824.36
8पाकिस्तान62401622.22
9वेस्टइंडीज122823020.83
Updated on:
06 Aug 2026 10:02 am
Published on:
06 Aug 2026 10:01 am