क्रिकेट

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल की प्‍लेइंग 11 के 8 खिलाड़ी तय! 3 जगह के लिए अजिंक्‍य समेत 7 में जंग

World Test Championship Final 2023 : वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया स्‍क्‍वॉड का ऐलान होने के बाद अब बड़ा सवाल ये है क‍ि कप्‍तान रोहित शर्मा कौन सी प्‍लेइंग इलेवन के साथ इस महामुकाबले में उतरेंगे। इसी को लेकर दिग्‍गजों के बीच भी मंथन शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय दिग्‍गज सुनील गावस्‍कर दो स्‍पिनर्स को मौका देने के पक्ष में हैं।

2 min read
wtc-final-2023-team-indias-playing-xi-rohit-sharma-kl-rahul-ajinkya-rahane-can-get-chance-ind-vs-aus.jpg
वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल की प्‍लेइंग 11 के 8 खिलाड़ी तय!

World Test Championship Final 2023 : इंग्‍लैंड के ओवल में 7 जून को खेले जाने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया स्‍क्‍वॉड का भी ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की ओर से जारी 15 सदस्‍यीय टीम में अजिंक्‍य रहाणे की भी वापसी हुई है तो सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में अब बड़ा सवाल ये है क‍ि कप्‍तान रोहित शर्मा और मुख्‍य कोच राहुल द्रविड कौन सी प्‍लेइंग इलेवन के साथ इस महामुकाबले में उतरेंगे। इसी को लेकर दिग्‍गजों के बीच भी मंथन शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय दिग्‍गज सुनील गावस्‍कर चाहते हैं कि टीम इंडिया की प्‍लेइंग इलेवन में दो स्‍पिनर्स को मौका दिया जाए। ऐसे में 11 में से 8 खिलाडि़यों का खेलना तो लगभग तय है, वहीं बाकी तीन स्‍थान के लिए अजिंक्‍य रहाणे समेत 7 खिलाडि़यों के बीच जंग देखने को मिल सकती है।


भारतीय टीम के पास 2013 के बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का ये गोल्‍डन चांस है। ऐसे में कप्‍तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़़ बेस्‍ट प्लेइंग-11 के साथ उतरना पसंद करेंगे। एक्‍सपर्ट के अनुसार, सलामी बल्‍लेबाजों के रूप में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का उतरना तय है। वहीं, तीसरे नंबर पर टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा खेलेंगे, वह फिलहाल इंग्लैंड में ही काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। चौथे नंबर पर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है।

तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और सिराज का स्‍थान भी पक्‍का

विकेटकीपर के तौर पर गावस्कर केएल राहुल को खिलाने के पक्ष में है, ताकि बल्लेबाजी को मजबूती मिल सके। स्‍टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का खेलना भी तय है। इनके साथ ही दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का खेलना भी लगभग पक्का है। इस तरह प्‍लेइंग 11 में 8 खिलाड़ियों की जगह तय है।

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने कराई मिट्टी-पलीत, जानें उन 6 ओवर्स की कहानी

तीन स्‍थानों के लिए ये खिलाड़ी रेस में

अब बात करते हैं बाकी बची 3 जगह की, जिसकी रेस में कई खिलाड़ी हैं। 15 महीने बाद वापसी करने वाले पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को मध्‍यक्रम में मौका मिल सकता है। उनके अलावा अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन जैसे ऑप्‍शन भी हैं। तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर भी इंग्‍लैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव और जयदेव उनादकट में से कोई एक जगह बना सकता है।

सुनील गावस्कर की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें : धोनी का रिकॉर्ड तोड़ पांड्या ने रचा इतिहास, देखें IPL के 10 सबसे सफल कप्‍तान

Published on:
26 Apr 2023 10:58 am