30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, देखें IPL के टॉप-10 कप्‍तानों की लिस्‍ट

Most Successful Captain In IPL : चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। बतौर कप्‍तान पांड्या की जीत का प्रतिशत बाकी सभी कप्तानों से कहीं अधि‍क है। इन दोनों के अलावा रोहित शर्मा भी 8वें नंबर के साथ इस लिस्‍ट में शामिल हैं। आइये देखते हैं आईपीएल के अब तक के सबसे सफल कप्‍तानों की सूची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Apr 2023, 9:48 AM IST

hardik-pandya-becomes-the-most-successful-captain-in-ipl-history-know-top-10-successful-captain.jpg

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, देखें IPL के टॉप-10 कप्‍तानों की लिस्‍ट।

Most Successful Captain In IPL : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आधा सफर पूरा हो चुका है। इस सीजन में खेले जाने वाले कुल 70 लीग मुकाबलों में से 35 खेले जा चुके हैं।मंगलवार को आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही हार्दिक पांड्या ने भी आईपीएल में इतिहास रच दिया है। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर हार्दिक पांड्या आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की लिस्‍ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं इस लीग के दस सबसे सफल कप्‍तान कौन है?


आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्‍यू करने वाले हार्दिक पांड्या ने अब तक इस लीग में कुल 113 मैच खेले हैं। वहीं, पिछले सीजन से वह गुजरात टाइटंस के कप्‍तान हैं। उन्‍होंने आईपीएल 2022 में पहली बार इस लीग में कप्‍तानी करते हुए गुजरात टाइटंस को खिताब जिताया था। आईपीएल 2023 में भी गुजरात टाइटंस का जलवा बरकरार है। टीम सात में से पांच मुकाबले जीतकर प्‍वाइंट्स टेबल में चेन्‍नई के बाद दूसरे स्‍थान पर है।

सचिन तेंदुलकर तीसरे सफल कप्‍तान

बता दें कि पांड्या के बाद एमएस धोनी का जीत प्रतिशत बतौर कप्‍तान 58.99 है। उन्‍होंने 217 में से 128 मैच जीते हैं। 58.82 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मुंबई के पूर्व कप्‍तान सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 51 मैचों में से 30 मैच जीते हैं। चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ, 5वें नंबर पर अनिल कुंबले, छठे नंबर पर ऋषभ पंत और 7वें नंबर पर शेन वॉर्न हैं।

यह भी पढ़ें : इन 5 खिलाडि़यों का करियर माना जा रहा था खत्‍म, IPL में अब इनके ही चर्चे


आईपीएल के 10 सबसे सफल कप्‍तान




























































रैंकनामजीत का प्रतिशत
1हार्दिक पांड्या76.1
2एमएस धोनी58.99
3सचिन तेंदुलकर58.82
4स्टीव स्मिथ58.14
5अनिल कुंबले57.69
6ऋषभ पंत56.67
7शेन वॉर्न56.36
8रोहित शर्मा56.08
9गौतम गंभीर55.04
10वीरेंद्र सहवाग54.72


यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने कराई मिट्टी-पलीत, जानें उन 6 ओवर्स की कहानी