क्रिकेट

WTC Final 2025: क्रिस गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ होंगे मैदानी अंपायर, नितिन मेनन को चौथे अंपायर की ज़िम्मेदारी

इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को फाइनल के लिए टीवी अंपायर की भूमिका सौंपी गई है। वहीं, भारत के नितिन मेनन को इस मैच के चौथे अंपायर के रूप में नियुक्त किया गया है।
less than 1 minute read
May 23, 2025
Feature image
रिचर्ड केटलबोरो को फाइनल के लिए टीवी अंपायर की भूमिका सौंपी गई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 11 से 15 जून तक ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। न्यूज़ीलैंड के क्रिस गैफनी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के मैदानी अंपायर के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस प्रतिष्ठित मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे, जहां दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट की सर्वोच्च ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

इलिंगवर्थ का अनुभव फाइनल में बनेगा खास

रिचर्ड इलिंगवर्थ को हाल ही में आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाज़ा गया था। वह इससे पहले 2021 और 2023 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं। क्रिस गैफनी भी बड़े मैचों के अनुभवी हैं। उन्होंने पिछले साल पुरुष टी-20 विश्व कप फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ के साथ अंपायरिंग की थी और भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 WTC फाइनल का भी हिस्सा रहे थे।

टीवी और चौथे अंपायर की जिम्मेदारियां

इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को फाइनल के लिए टीवी अंपायर की भूमिका सौंपी गई है। वहीं, भारत के नितिन मेनन को इस मैच के चौथे अंपायर के रूप में नियुक्त किया गया है।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह की प्रतिक्रिया

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने अंपायरों की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हमें लॉर्ड्स में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए एक अत्यंत अनुभवी अंपायरिंग टीम की घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये अधिकारी अपनी भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आईसीसी की ओर से मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वे इस प्रतिष्ठित मुकाबले का भरपूर आनंद उठाएंगे।"

Updated on:
23 May 2025 02:23 pm
Published on:
23 May 2025 02:23 pm
Also Read
View All
WI vs PAK 1st Test: वेस्टइंडीज के गेंदबाज ने किया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 5 मेडन ओवर डाल झटके 5 विकेट

इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल