क्रिकेट

WTC Points Table Update: पाकिस्तान पर 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड ने पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, जानें भारत समेत अन्य टीमों का हाल

WTC Points Table 2025-27 Update: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया है। इसके साथ ही इंग्लिश टीम ने वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की पाइंट्स टेबल में एक स्‍थान की छलांग लगाई है। इस सीरीज के बाद भारत समेत सभी टीमों का हाल आपको बताते हैं।
2 min read
Sep 12, 2026
WTC Points Table Update after Eng vs Pak
एजबेस्‍टन टेस्‍ट के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाते इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

WTC Points Table Update after Eng vs Pak: इंग्‍लैंड के दौरे पर पाकिस्तान को तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 0-3 से हार का मुंह देखना पड़ा है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्‍तान को 8 विकेट से शिकस्‍त मिली है। इस शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर बनी हुई है। वहीं, इंग्‍लैंड की टीम ने एक स्‍थान की छलांग लगाई है। जबकि श्रीलंका को एक स्‍थान का नुकसान हुआ है। इस सीरीज के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल आपको बताते हैं।

इंग्‍लैंड 7वें स्‍थान से छठे स्‍थान पर पहुंची

ऐजबेस्‍टन टेस्‍ट से पहले इंग्‍लैंड की टीम 7वें स्‍थान पर थी, अब वह जीत के साथ श्रीलंका को पछाड़ते हुए 38.54 जीत प्रतिशत के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 80 जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका 75 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे स्‍थान पर है। न्‍यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 72.22 है और वह तीसरे स्‍थान पर है। चौथे पायदान पर बांग्‍लादेश की टीम 55.56 जीत प्रतिशत के साथ बनी हुई है। जबकि भारतीय टीम हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 1-0 से सीरीज जीतने के बाद 51.52 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है।

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकजीत प्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश63214055.56
5भारत115426851.52
6इंग्लैंड167817438.54
7श्रीलंका61232433.33
8वेस्टइंडीज122823020.83
9पाकिस्तान92701614.81

एजबेस्‍टन टेस्ट का हाल

एजबेस्‍टन टेस्‍ट में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 113 रन के स्‍कोर पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाते हुए 320 रनों की बढ़त बनाई। फिर पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाते हुए इंग्लैंड के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे मेजबान टीम ने 24.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Updated on:
12 Sept 2026 08:40 pm
Published on:
12 Sept 2026 08:40 pm