12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs Pak: इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया सूपड़ा साफ

Eng vs Pak 3rd Test Highlights: इंग्लैंड ने ऐजबेस्‍टन में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही सीरीज में पाकिस्‍तान के खिलाफ 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 12, 2026

Eng vs Pak 3rd Test Highlights

पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs Pakistan 3rd Test Highlights: इंग्लैंड के दौरे पर टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज उसने 0-3 से गंवा दी है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया। जहां पाकिस्तान अपनी दूसरी पारी में 449 रन पर सिमट गई। इंग्‍लैंड के सामने जीत के लिए पाकिस्तान ने 130 रनों का टारगेट रखा था, जिसे मेजबान टीम ने महज दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। जबकि उसके दोनों सलामी बल्‍लेबाज बेन डकेट और एमिलियो गे अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद जो रूट ने नाबाद 62 और जॉर्डन कॉक्‍स ने नाबाद 59 रन की पारी खेलते हुए जीत सुनिश्‍चित की।

पाकिस्‍तान की पहली पारी महज 113 रन पर सिमटी

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में महज 133 रन पर सिमट गई। सऊद शकील ने सबसे ज्‍यादा 43 रन और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन तो रजाउल्लाह ने 11 रन बनाए। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं, इंग्‍लैंड की ओर से जोश टंग ने 4 विकेट झटके, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट लिए।

इंग्‍लैंड ने पहली पारी के आधार पर बनाई 320 रन की बढ़त

वहीं, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाते हुए 320 रन की शानदार बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्‍यादा 75 रन बनाए, जबकि जेमी स्मिथ ने 69 रन की पारी खेली। इनके अलावा एमिलियो ने 60 और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने 4 विकेट, तो मोहम्मद अली और इमरान रंधावा ने 2-2 विकेट लिए।

पाकिस्‍तान ने दूसरी पारी में बनाए 449 रन

पाकिस्तान ने पहली पारी से सबक लेते हुए अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाए, मगर ये स्कोर नाकाफी था। मेहमान टीम की ओर से दूसरी पारी में शान मसूद ने 95, अजान ओवैस ने 59, कप्तान बाबर आजम ने 76, मोहम्मद अब्बास ने 42 और रजाउल्लाह ने 81 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 3 विकेट, तो ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डैन लॉरेंस ने 2-2 विकेट लिए।

रूट और कॉक्‍स ने दिलाई जीत

130 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहले ही ओवर में बेन डकेट (0) और एमिलियो (0) के रूप में सलामी जोड़ी को गंवा दिया था। उस समय तक खाते में सिर्फ 2 ही रन जुड़ सके थे। इसके बाद कप्तान जो रूट ने जॉर्डन कॉक्स के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रन की साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।