12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eng vs PAK: जो रूट ने एजबेस्टन में रच दिया इतिहास, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा अर्धशतकों का महारिकॉर्ड

Eng vs Pak 3rd Test: पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्‍टन टेस्‍ट में जो रूट ने अर्धशतक जड़कर इतिहास रच डाला है। वह सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्‍यादा अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के शीर्ष बल्‍लेबाज बन गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 12, 2026

Joe Root

इंग्‍लैंड के कप्तान और अनुभवी बल्‍लेबाज जो रूट। (फोटो सोर्स: IANS)

England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान की टीम अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके साथ ही पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्‍लैंड की टीम के जीत की दहलीज तक पहुंचने से पहले अनुभवी इंग्लिश बल्‍लेबाज जो रूट ने अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा अर्धशतकों के भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

69 टेस्‍ट अर्धशतकों के साथ सचिन तेंदुलकर से आगे निकले

इंग्‍लैंड की इस पारी में जो रूट के टेस्‍ट क्रिकेट में 68 शतक थे और वह सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्‍यादा अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके थे। पाकिस्‍तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब रूट के नाम टेस्‍ट क्रिकेट में 69 अर्धशतक हो गए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर 66 अर्धशतकों के साथ वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शिवनारायण चंद्रपॉल हैं।

टेस्ट क्रिकेट में करियर के सबसे ज्यादा अर्धशतक

रैंकखिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतशतकअर्धशतक50+ स्कोर
1सचिन तेंदुलकर2003293315,921248*53.785168119
2जो रूट169*3092614,26826250.414169110
3जैक्स कैलिस1662804013,28922455.374558103
4रिकी पोंटिंग1682872913,37825751.854162103
5राहुल द्रविड़1642863213,28827052.31366399
6शिवनारायण चंद्रपॉल1642804911,867203*51.37306696
7कुमार संगकारा1342331712,40031957.40385290
8एलन बॉर्डर1562654411,17420550.56276390
9एलिस्टेयर कुक1612911612,47229445.35335790
10महेला जयवर्धने1492521511,81437449.84345084

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इंग्‍लैंड के सामने मात्र 130 रनों का लक्ष्‍य रखा था। छोटे से लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने महज दो रन के स्‍कोर पर अपने दोनों ओपनर बेन डकेट और एमिलियो गे के विकेट गंवा दिए। ये दोनों अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद जो रूट ने नाबाद 62 और जॉर्डन कॉक्‍स ने नाबाद 59 रन की पारी खेलते हुए 128 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग