12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

England vs Pakistan: बेन डकेट पाकिस्तान के खिलाफ फिर हुए शून्य पर आउट, अपने नाम दर्ज किया अनचाहा रिकॉर्ड

ENG vs Pak: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया। बेन डकेट ने एक बार फिर निराश किया। तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए और उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
2 min read
Google source verification
ben duckett latest news

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट। (FILE Photo- IANS)

Ben Duckett registers his 7th duck in Tests: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से जीत ली है। यह जीत हालांकि इंग्लैंड के लिए थोड़ी फीकी भी रही, क्योंकि सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा। वह इससे सीरीज में आखिर तक नहीं उबर पाए।

पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्ट टेस्ट की चौथी पारी में भी यही देखने को मिला, जब इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट पहली ही गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने उन्हें पवेलियन भेजा। बेन डकेट के खराब प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन मैचों की सीरीज में वह पांच पारियों में क्रमशः 15, 17, 1, 11 और 0 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 8.8 रहा।

क्रिकइंफो के अनुसार, बेन डकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में कुल 663 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका औसत 44.2 का है।

टेस्ट करियर में सातवीं बार डक

एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में बेन डकेट पहली गेंद पर आउट हो गए, जोकि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह उनका तीसरा डक है। पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होने के साथ ही डकेट के नाम टेस्ट क्रिकेट में कुल सात डक हो गए हैं। उनके सात डक में से दो घरेलू मैदान पर आए हैं।

अब्बास के खिलाफ भी खराब रिकॉर्ड

मोहम्मद अब्बास के खिलाफ डकेट का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं है। क्रिकइंफो के मुताबिक, उन्होंने अब्बास के खिलाफ पांच पारियों में सिर्फ 21 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 7 का रहा और उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया। अब्बास ने उन्हें तीन बार आउट किया है।

1971 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

क्रिकबज के मुताबिक, बेन डकेट पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ब्रायन लकहर्स्ट 1971 में लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद पर आउट हुए थे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग