12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG 1st T20 Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसका रहेगा दबदबा? जानें दिल्ली की पिच का हाल

Ind vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 में दिल्ली की पिच कैसी रहेगी? जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, मौसम का असर और दोनों टीमों की पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
Delhi Arun Jaitley Stadium

दिल्‍ली स्थित अरुण जेटली स्‍टेडियम। (फोटो सोर्स: IANS)

India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। दिल्ली की पिच और छोटी बाउंड्री को देखते हुए मुकाबले में खूब रन बनने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि पिच का वास्तविक मिजाज यह तय करेगा कि बल्लेबाजों का दबदबा रहेगा या गेंदबाज मुकाबले में अपनी छाप छोड़ पाएंगे।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां फ्लैट ट्रैक और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के मौके मिलते हैं। हालांकि 13 सितंबर को दिल्ली में मौसम भी मुकाबले पर असर डाल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। हालांकि मैच के समय शाम को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल बने रह सकते हैं। ऐसे मौसम में तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी अतिरिक्त मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इसके बावजूद अरुण जेटली स्टेडियम की परिस्थितियों को देखते हुए मुकाबले के हाई स्कोरिंग रहने की संभावना है।

किसके नाम है सबसे बड़ा टी-20 स्कोर?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे बड़ा टी20 स्कोर भारत के नाम दर्ज है। टीम इंडिया ने 9 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए 221 रन बनाए थे। भारत के 221 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी थी। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 86 रन से अपने नाम किया था। उस मैच में नितीश कुमार रेड्डी ने 74 रन की पारी खेली थी, जबकि रिंकू सिंह ने 53 रन बनाए थे।

दोनों टीमें इस प्रकार है-

भारतः श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट-कीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई शामिल हैं।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान) दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट-कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान और नूर अहमद शामिल हैं।