12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women’s Asia Cup 2026 Final में एक ओर श्रीलंका बनाम भारत, तो दूसरी ओर होगा मंधाना बनाम अटापट्टू मुकाबला

Women's Asia Cup 2026 Final में रविवार को दुबई में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका टीमों की भिड़ंत होगी। वहीं, इसी मैच में स्‍मृति मंधाना और चमारी अटापट्टू के बीच भी एशिया कम में सबसे ज्‍यादा रन बनाने की होड़ होगी, क्‍योंकि इस मामले में ये दोनों पहले और दूसरे स्‍थान पर हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 12, 2026

India vs Sri Lanka, Women's Asia Cup 2026 Final,

विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल से पहले एसीसी ने जारी किया पोस्‍टर। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ACCMedia1)

India vs Sri Lanka, Women's Asia Cup 2026 Final: विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे दोनों टीमों का आमना-सामना दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया एशिया कप 2024 फाइनल में श्रीलंका से हार का हिसाब बराबर करने उतरेगी। इस दौरान भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना और श्रीलंकाई कप्‍तान चमारी अटापट्टू के बीच भी एक अहम मुकाबला देखने को मिलेगा।

स्‍मृति, अटापट्टू और हरमनप्रीत के बीच होगी सबसे आगे निकलने की होड़

विमेंस एशिया कप टी20 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल भारत की स्‍टार ओपनर स्‍मृति मंधाना के नाम दर्ज है। उन्‍होंने 28 मैचों की 23 पारियों में 30.14 के औसत और 124.85 के स्‍ट्राइक रेट से 633 रन बनाए हैं। वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर काबिज चमारी अटापट्टू ने 25 मैचों की 25 पारियों में 29.90 के औसत और 119.84 के स्‍ट्राइक रेट से 628 रन बनाए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्‍होंने 29 मैचों की 26 पारियों में 38.94 के औसत और 105.01 के स्‍ट्राइक रेट से 628 रन बनाए हैं। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि इस मैच के बाद शीर्ष पर कौन काबिज होता है।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
1स्मृति मंधाना282363330.14124.8513
2चमारी अटापट्टू252562829.90119.8412
3हरमनप्रीत कौर292662836.94105.0103
4शेफाली वर्मा151553438.14141.6404
5निगार सुल्ताना242146328.9392.9702
6हर्षिता समरविक्रमा181644031.42102.5602
7मिताली राज121143061.4296.4103
8बिस्माह मारूफ232142324.8892.1502
9मुनीबा अली181836224.1396.5301
10निदा डार261834226.30100.2901

महिला टी20 में श्रीलंका के खिलाफ बेजोड़ है भारतीय टीम का रिकॉर्ड

बता दें कि भारतीय टीम का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 25 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, सिर्फ 5 मुकाबलों में ही श्रीलंका को जीत नसीब हो सकी है। हालांकि, एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम इस बार जीत के साथ उस हिसाब को चुकता करना चाहेगी।