WWE दिग्गज और रोमन रेंस के स्पेशल काउंसल पॉल हेमन ने भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। पॉल हेमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि धोनी के रिकॉर्ड्स को रोमन रेंस तोड़ सकते हैं।
आप सभी को पता है कि इस समय WWE में रोमन रेंस का जलवा चल रहा है। तीन साल वो चैंपिय बने हुए है। उनका ट्राइबल चीफ गिमिक फेमस हो गया है। उनकी सफलता के पीछे WWE दिग्गज पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ है। पॉल हेमन उनके स्पेशल काउंसल है। हाल ही में 11 सितंबर को पॉल हेमन का बर्थडे था। पॉल हेमन ने इसके बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक अजीब बयान भारत के दिग्गज क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया है। पॉल हेमन का कहना है कि धोनी के सभी रिकॉर्ड्स रोमन रेंस तोड़ सकते हैं। ये बयान सुनकर जरूर सभी सोचने पर मजबूर हो गए होंगे। क्रिकेट की दुनिया में धोनी का बहुत बड़ा नाम हैं और उनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है।
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात
दरअसल पॉल हेमन ने एक पोस्ट के जवाब में लिखा, मेरे ट्राइबल चीफ रोमन रेंस क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड्स को तोड़ देंगे और ये ऐसी चीज है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। रोमन रेंस हमेशा कहते हैं कि उन्हें स्वीकार करो। पिछले कुछ समय से उनका ये तकियाकलाम बहुत ही प्रसिद्ध हो रहा है। पॉल हेमन ने भी कुछ ऐसी ही बात कही है।
वैसे धोनी को लेकर इससे पहले भी पॉल हेमन कई बार बयान दे चुके हैं। कई बार उन्होंने धोनी की तारीफ की। जब ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन थे तब भी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बयान दिया था। पॉल हेमन ने इस बार जो स्टोरी में डाला है वो भी बहुत वायरल हो रहा है। धोनी के फैंस इसमें जबरदस्त अंदाज में कमेंट कर पॉल हेमन को जवाब दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान की हार की जिम्मेदारी शादाब खान ने लेकर चौंकाया
रोमन रेंस का जलवा WWE में जारी
पॉल हेमन को लोग जवाब दे रहे हैं। धोनी शायद जवाब नहीं देंगे क्योंकि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने ICC की तीनों ट्राफियां जीती है। साल 2020 में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कर दिया है। हालांकि IPL में वो भी भी खेलते हैं।
रोमन रेंस ने साल 2020 में वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके बाद से उनका हील रन जबरदस्त चल रहा है। उनकी गैंग द ब्लडलाइन का जलवा नजर आ रहा है। इसमें पॉल हेमन, द उसोज और सोलो सिकोआ है। रोमन रेंस इस ग्रुप के लीडर है।
यह भी पढ़ें-2007 T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 2 भारतीय खिलाड़ी जो 2022 में भी आएंगे नजर