
t20 world cup 2022
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। अगले महीने इस टूर्नामेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। जिस टीम की उम्मीद थी वो ही टीम चुनी गई है। ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। भारत आजतक सिर्फ एक बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना है। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी का अगुवाई में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। ये बहुत ही लंबा समय होता है। उस टीम में दो खिलाड़ी ऐसे भी थे जो अभी भी टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि इस बार टीम इंडिया की किस्मत वर्ल्ड कप में बदलने वाली है। ये दोनों ही खिलाड़ी चैंपियन टीम का हिस्सा रहे थे और 15 साल बाद भी ऑस्ट्रेलिया में साथ में खेलेंगे। आइए आपको इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
1) दिनेश कार्तिक
कार्तिक का करियर किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रहा है। कार्तिक दूसरी बार किसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा होने जा रहे है। इससे पहले कार्तिक उस टी-20 टीम का हिस्सा थे जिसने 2007 में धोनी की कप्तानी में ट्राफी हासिल की थी। उस वर्ल्ड कप में कार्तिक को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग है।
37 साल के कार्तिक ने अपनी मेहनत के बल पर ये चीज हासिल की है। इस साल IPL में बैंगलोर से खेलते हुए उन्होंने खूब रन बनाए। फिनिशर का रोल उन्होंने अपनी टीम के लिए अदा किया। यहां से उनकी किस्मत बदल गई और टीम इंडिया में उनकी एंट्री हो गई। इसके बाद जितने भी मौके कार्तिक को मिले सभी में उन्होंने रन बनाए।
ऋषभ पंत खराब फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन वो भी टी-20 वर्ल्ड का हिस्सा है। इस वजह से दिनेश कार्तिक को फायदा मिल जाएगा। पंत की खराब फॉर्म के चलते प्लेइंग इलेवन में कार्तिक को खिलाया जा सकता है। वैसे खुद दिनेश कार्तिक ने नहीं सोचा होगा कि उनका करियर इस तरह का होगा।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2) रोहित शर्मा
रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हैं। रोहित भी साल 2007 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे थे। इस साल वो टीम की अगुवाई करेंगे। ये रोहित शर्मा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। साल 2007 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने चार मुकाबले खेले थे और कुल 88 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 50 रन नाबाद रहा था। रोहित ने 144.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
खैर रोहित शर्मा का साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में अलग रोल रहेगा। टीम इंडिया की जिम्मेदारी उनके पास है। रोहित का कप्तानी करियर अभी तक सही रहा है। वो खुद बड़ी ट्राफी जीतना चाहेंगे। अगर रोहित ऐसा कर पाए तो फिर वो धोनी की राह पर चल सकते हैं।
एशिया कप में टीम इंडिया को हार मिली। रोहित शर्मा ने भी इस टूर्नामेंट में कुछ गलत फैसले लिए। शायद रोहित टी-20 वर्ल्ड कप में इस तरह की गलती नहीं करेंगे। रोहित और दिनेश कार्तिक 15 साल बाद भी टी-20 वर्ल्ड कप में साथ में खेलते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान की हार की जिम्मेदारी शादाब खान ने लेकर चौंकाया
Updated on:
24 Sep 2022, 11:17 AM IST
Published on:
13 Sep 2022, 9:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.