2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रवींद्र जडेजा हुए बाहर, बुमराह की हुई एंट्री

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। जिन खिलाड़ियों की उम्मीद थी टीम में उन्हीं को शामिल किया गया है। अच्छी खबर ये हैं कि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की इंजरी के बाद वापसी हो गई है। देखिए पूरी टीम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 13 Sep 2022, 8:48 AM IST

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022

Team India Announced For T20 World Cup: अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। इसके लिए भारतीय टीम का चयन कर दिया गया है। टीम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। एशिया कप में जो टीम गई थी लगभग वहीं टीम रखी गई है। जसप्रीत बुमरार और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हो गई है। दोनों इंजरी से जूझ रहे थे। टीम इस बार बहुत ही मजबूत लग रही है। मोहम्मद शमी के बारे में कहा जा रहा था कि वो वापसी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद ऋषभ पंत के बारे में भी चर्चा हो रही थी कि शायद उन्हें टीम में नहींं लिया जाएगा लेकिन उन्हें भी टीम में रखा गया है। एक बार फिर कमान रोहित शर्मा के पास है और टीम के उपकप्तान केएल राहुल होंगे। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चार रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, आर अश्विनन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय प्लेयर- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्होंने Asia Cup में अपना दबदबा बनाया, T20 WC में भी अपनी टीम के लिए बनेंगे मैच विनर



टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारतीय टीम के मुकाबले

भारत बनाम पाकिस्तान - पहला मैच - 23 अक्टूबर (मेलबर्न)

भारत बनाम ग्रुप ए रनर-अप - दूसरा मैच - 27 अक्टूबर (सिडनी)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका - तीसरा मैच - 30 अक्टूबर (पर्थ)

भारत बनाम बांग्लादेश- चौथा मैच - 2 नवंबर (एडिलेड)

भारत बनाम ग्रुप बी विनर- पांचवां मैच - 6 नवंबर (मेलबर्न)

यह भी पढ़ें-Asia Cup 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी