
Yash Thakur on Shreyas Iyer Captaincy: भारत के तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर की शांत लीडरशिप और उनके गेंदबाजों पर अटूट भरोसे की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कप्तान के भरोसे और मिलकर काम करने के तरीके ने उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत में उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।
आईपीएल में अय्यर के साथ पहले भी खेल चुके ठाकुर ने जियोस्टार से कहा कि कप्तान श्रेयस मेरी ताकत को अच्छी तरह जानते हैं। वह समझते हैं कि खेल के किन फेज़ में मैं सबसे ज़्यादा असरदार होता हू, चाहे वह पावरप्ले हो, बीच के ओवर हों या फिर डेथ ओवर हों। वह जानते हैं कि मैं टीम को जिताने में सबसे ज़्यादा कहां योगदान दे सकता हूं। दाएं हाथ के पेसर ने कहा कि आईपीएल में साथ खेलने के दौरान उनके बीच जो तालमेल बना, वह नेशनल टीम में भी कायम है।
ठाकुर ने आगे कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं, क्योंकि मैंने आईपीएल में श्रेयस भाई के अंडर खेला है। अब मैं इंडियन टीम में भी उनकी कप्तानी में खेलूंगा। यह कंटिन्यूटी एक अच्छा रिश्ता बनाने में मदद करती है। जब आपका कप्तान आपकी काबिलियत पर भरोसा करता है, तो इससे आपको मैदान पर बहुत कॉन्फिडेंस मिलता है।
उन्होंने आगे कहा कि मेरे हिसाब से, वह बहुत शांत है। चाहे हम रन दे रहे हों, अच्छी बॉलिंग कर रहे हों, या बॉल के साथ कोई खराब दिन हो, वह कभी अपना आपा नहीं खोते। वह हाई-प्रेशर सिचुएशन में भी शांत रहता है। ठाकुर ने कहा कि अय्यर टैक्टिक्स बताने के बजाय, अपने सुझाव देने से पहले अपने बॉलर्स को फैसले लेने में शामिल करना पसंद करते हैं।
ठाकुर ने अंत में कहा कि वह हमेशा सीधे बॉलर्स के पास आते हैं और पूछते हैं कि तुम्हारा प्लान क्या है? तुम्हें क्या लगता है कि यहां सबसे अच्छा ऑप्शन क्या है?' वह अपने आइडिया थोपते नहीं हैं। वह पहले सुनते हैं और फिर अपना इनपुट देते हैं। इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। मैं उन्हें बॉलर्स का कप्तान कहूंगा। वह अपने बॉलर्स पूरी आजादी देते हैं।