क्रिकेट

अपने चौथे वनडे में ही यशस्वी जायसवाल ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने सिर्फ छठे भारतीय

Yashasvi Jaiswal ODI 100: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में शतक जड़ दिया। इस पारी की बदौलत उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 min read
Dec 06, 2025
Yashavi jaiswal
यशस्वी जायसवाल (फोटो- IANS)

India vs South Africa 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने वर्ल्ड चैंपियंस की तरह प्रदर्शन किया और शानदार जीत हासिल की। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। जायसवाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में अपना चौथा वनडे मैच खेलने उतरे और शानदार शतक जड़ दिया। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोहित शर्मा, सुरेश रैना, केएल राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल यह कारनामा कर चुके हैं।

टेस्ट में जड़ चुके हैं 7 शतक

यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 और वनडे में भी एक एक शतक लगाया है। इस मुकाबले में जायसवाल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे और विराट कोहली के साथ मैच जिताकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 121 गेंदों में 116 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

इससे पहले केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रायन रिकल्टन बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए। इसके बाद क्विंटन डीकॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा के बीच 113 रन की साझेदारी हुई। बावुमा 67 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पिछले मैच में बतौर ओपनर शतक जड़ने वाले एडेन मार्करम को चौथे नंबर पर भेजा गया था और वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

दूसरी ओर क्विंटन डीकॉक ने एक छोर संभालकर रखा और अपने वनडे करियर का 23वां शतक जड़ा। डीकॉक 89 गेंद पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यू ब्रीट्ज्के ने 24 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 रन बनाए। 47.5 ओवर में साउथ अफ्रीकी टीम 270 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट चटकाए।

Updated on:
06 Dec 2025 09:09 pm
Published on:
06 Dec 2025 08:43 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा