क्रिकेट

भूखे पेट टेंट में सोया, पानीपूरी बेची, अब सचिन के बेटे संग टीम इंडिया में खेलेगा UP का ये लाल

भारतीय अंडर 19 टीम का श्रीलंका का दौरा प्रस्तावित है। यहां भारतीय टीम पांच वनडे के साथ दो चारदिवसीय मैच भी खेलेगी।
2 min read
CRICKET
भूखे पेट टेंट में सोया, पानीपूरी बेची, अब सचिन के बेटे संग टीम इंडिया में खेलेगा UP का ये लाल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों गजब के फॉर्म में है। सीनियर टीम को मिल रही सफलता को जूनियर टीमें भी हर दौरे पर दोहरा रही है। इंडिया ए की टीम ने हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज में इंग्लैंड की टीम को मात देते हुए सीरीज पर अपना कब्जा जमाया था। इंडिया ए की इस टीम में भारत को अंडर 19 चैंपियन बनाने वाले पृथ्वी शॉ ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। काफी संघर्ष करने के बाद अब पृथ्वी भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य बन चुके है। अब भारतीय अंडर 19 टीम में एक और क्रिकेटर चयनित हुआ है, जिसने काफी गरीबी के बाद अपनी एक पहचान बनाई है।

भदोहा के है यशस्वी जायसवाल-
अंडर 19 टीम में शामिल इस ऑल राउंडर का नाम है यशस्वी जायसवाल। यशस्वी मूलत: उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के रहने वाले है। यशस्वी बचपन से ही क्रिेकेट में बड़ा नाम कमाने की चाहत रखते थे। लिहाजा 11 साल की उम्र में वे मुंबई आ गए। जहां वे आजाद मैदान में मुस्लिम यूनाइटेड क्लब से जुड़े। परिवार ने उन्हें मुंबई भेज तो दिया। लेकिन मायानगरी में रहने और जीने लायक पैसा दे पाने में असमर्थता जता दी।

परिवार से मिलती थी मामूली रकम-
मुंबई में गुजरबसर करने के लिए यशस्वी को परिवार से बहुत मामूली रकम मिलती थी। जिसमें उनका गुजारा करना मुश्किल होता था। लिहाजा यशस्वी को कई बार भूखे पेट भी सोना पड़ा। जब बात हद से आगे बढ़ी तो उन्होंने पानीपूरी तक बेचे। लेकिन कहते है न संर्घष का परिणाम सुखदायी होता है। लगातार अपनी प्रतिभा में निखार लाने के बाद यशस्वी को भारतीय टीम में जगह मिल गई है।

अर्जुन के साथ खेलेगा-
यशस्वी का चयन भारतीय अंडर 19 टीम में कर लिया गया है। वो श्रीलंका में होने वाले दो चार दिवसीय मैच में भारत की ओर से खेलेंगे। बता दें कि जिस समय टीम का ऐलान हुआ था तब सचिन तेंदुलकर के चयन होने के चलते यशस्वी की खबर दब गई थी। लेकिन अब उनके संघर्ष की कहानी आपतक पहुंच रही है।

Published on:
04 Jul 2018 06:33 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind: एजबेस्टन में 12 साल से अजेय है इंग्लैंड, क्या आज रुक पाएगा विजय रथ, आखिरी बार भारत ने ही रौंदा था 9 विकेट से

असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएस्केट छोड़ सकते हैं टीम इंडिया का साथ, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे हो सकता है आखिरी मैच

Eng vs Ind 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, भारतीय प्‍लेइंग XI में गंभीर के दोनों ‘चहेतों’ को मिली जगह

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच विवाद, भारतीय टीम में फूट को लेकर बड़ा खुलासा

IND vs ENG 1st ODI: क्या 100 शतकों का रिकॉर्ड होगा विराट का आखिरी लक्ष्य? पार्थिव पटेल ने बताया कोहली का सबसे बड़ा मोटिवेशन