क्रिकेट

विराट कोहली out, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मिला मौका, रोहित और हार्दिक को देना होगा फिटनेस टेस्ट

विराट कोहली की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना आखिरी वनडे 6 दिसंबर, 2025 को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
2 min read
Jun 06, 2026
Yashasvi Jaiswal
यशस्वी जायसवाल (फोटो- ESPNcricinfo)

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से विराट कोहली आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। कोहली को इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई की चयन समिति ने अफगान वनडे सीरीज के लिए कोहली की जगह भारतीय टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है।

विराट कोहली चोट के चलते बाहर

विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ नाबाद और मैच विजयी 75 रन की पारी खेली थी। पारी के दौरान कोहली फिटनेस की समस्या से जूझते दिखे थे। फाइनल के दौरान उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट बढ़ गई। इसके बाद से ही वनडे सीरीज में उनके खेलने पर संदेह था। बता दें कि विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब सिर्फ वनडे खेलते हैं।

शनिवार को बीसीसीआई के मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने कहा, "आईपीएल फाइनल में चोट लगने के बाद से एक सप्ताह से भी कम समय बीता है। अभी समय-सीमा का पता नहीं है। ऐसा लगता है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए फिट हो सकते हैं। उनकी फिटनेस को लेकर फिजियो से कोई समय-सीमा नहीं मिली है।"

यशस्वी जायसवाल को मिला मौका

विराट कोहली की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना आखिरी वनडे 6 दिसंबर, 2025 को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में जायसवाल ने 121 गेंदों पर नाबाद 116 रन की पारी खेली थी। यह वनडे फॉर्मेट का उनका पहला शतक था। यशस्वी 4 वनडे मैचों की 4 पारियों में 1 शतक की मदद से 171 रन बना चुके हैं।

वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। वनडे सीरीज से पहले दोनों को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। हार्दिक 2 जून से बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब से गुजर रहे हैं। पीठ की चोट के कारण वे आईपीएल 2026 के कुछ मैचों से बाहर भी रहे थे।

रोहित शर्मा अगले दो-तीन दिनों में फिटनेस क्लीयरेंस के लिए सीओई में रिपोर्ट करेंगे। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित को भी आईपीएल 2026 में कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। अगरकर ने कहा, "हम चोटिल खिलाड़ियों के लिए सामान्य प्रक्रिया का पालन करते हैं। हम उनकी अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।" अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे 13, 17 और 20 जून खेला जाएगा।

Updated on:
06 Jun 2026 06:35 pm
Published on:
06 Jun 2026 06:35 pm
Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं? जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए देखें संभावित 11

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 छक्के लगाते ही बन जाएंगे नंबर वन

The Hundred: काव्या मारन की टीम के लिए खेला पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद, निकोलस पूरन ने उधेड़ दी बखियां

WI vs NZ 5th ODI: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज को मिली जीत, आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

IND vs AFG ODI Series में हार के बाद हशमतुल्लाह शाहीदी छोड़ दी कप्तानी, अफगानिस्तान के कप्तान ने बताया क्यों लिया ये फैसला