क्रिकेट

IPL : भज्जी और यूसुफ में छिड़ी रोचक जंग, जीत के साथ करेंगे रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी

रोहित शर्मा ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चार बार आईपीएल ख़िताब जीता है। अब इस रिकॉर्ड की बराबरी हरभजन सिंह और यूसुफ पठान भी कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 3:54 PM IST
ipl
IPL : भज्जी और यूसुफ में छिड़ी रोचक जंग, जीत के साथ करेंगे रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। आईपीएल का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के खत्म होते ही एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाला है जो अपने आप में ही अलग है। दरअसल आईपीएल इतिहास में सिर्फ रोहित शर्मा ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चार बार आईपीएल ख़िताब जीता है। अब इस रिकॉर्ड की बराबरी हरभजन सिंह और यूसुफ पठान भी कर सकते हैं।

भज्जी और यूसुफ करेंगे इस रिकॉर्ड की बराबरी
जी हां! रविवार को होने वाले इस फाइनल मुकाबले में भज्जी और यूसुफ दोनों अलग-अलग टीम से खेलेंगे और दोनों ने अब तक तीन-तीन आईपीएल खिलाब जीते हैं। ऐसे में ये मुकाबला कोई भी जीते रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी तो तय है। यूसुफ ने पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की और से खेलते हुए आईपीएल का ख़िताब जीता था वहीं दो बार उन्होंने कोलकाता के लिए खेलते हुए ये ख़िताब जीता है। उसी तरह भज्जी ने तीन बार मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए आईपीएल ख़िताब अपने नाम किया है। ऐसे में रविवार को जो भी जीतेगा वो चौथी बार इस ख़िताब को अपने नाम कर लेगा। रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स की और से खेलते हुए साल 2009 में पहला खिताब जीता था उसके बाद उन्होंने अपनी कप्तानी में तीन बार मुंबई को चैंपियन बनाया है।

इस सीजन में एक भी मैच नहीं जीता हैदराबाद
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में अगर सनराइजर्स हैदराबाद जीत जाती है तो वो दूसरी आईपीएल चैंपियन बनेगा वहीं अगर चेन्नई सुवेरकिंग्स जीती तो तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बन जाएगी। इसी के साथ चेन्नई मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। चेन्नई ने अब तक 9 आईपीएल खेले हैं और हर आईपीएल में उन्होंने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है। बता दें इस आईपीएल में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स से एक भी मैच नहीं जीता है। इस सीजन में अब तक दोनों ने 3 बार सामना किया है और हर बार चेन्नई हैदराबाद पर भरी पड़ी है। ऐसे में ये फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।

Published on: