4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इफ्तार के वक्त जब राशिद ने ली खलील की क्लास तो अपनी हसी नहीं रोक पाए यूसुफ

यूसुफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राशिद और खलील के बीच कुछ नोकझोक होती है और यूसुफ जोर-जोर से है रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 26 May 2018, 1:57 PM IST

IPL

इफ्तार के वक्त जब राशिद ने ली खलील की क्लास तो अपनी हसी नहीं रोक पाए यूसुफ

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राशिद खान के आलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को 13 रन से हरा दिया और हैदराबाद आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। कोलकाता में खेले गए इस मैच से पहले हैदराबाद के गेंदबाज खलील अहमद और फिरकी गेंदबाज राशिद खान के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख यूसुफ पठान अपनी हसी नहीं रोक पाए और लोपपोट हो गए।

मैच के दौरान भी रखते हैं रोज़ा
जैसा के हम सब को पता है रमज़ान का महीना चल रहा है और इसमें रोज़े रखे जाते हैं। राशिद, यूसुफ, खलील और नबी साथ रोज़े रखते हैं और पूरा दिन कुछ नहीं खाते। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवा महीना है मुस्लिम इस महीने में व्रत रखते हैं। वे सुबह सूर्य उदय से पहले खाना खाते हैं जिसे सुहूर कहा जाता है और फिर शाम को व्रत तोड़ते हैं जिसे इफ्तार कहा जाता है। मैच के दिनों में भी चारों खिलाड़ी अपना रोज़ा रखते हैं और मैच से पहले खाना खाते हैं।

राशिद ने जब लगाई खलील की क्लास
ऐसे में इफ्तार के वक़्त का एक वीडियो यूसुफ पठान ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें राशिद और खलील के बीच कुछ नोकझोक होती है और यूसुफ जोर जोर से हसने लगते हैं। दरअसल इस वीडियो में राशिद इफ्तार पर देर से आने पर खलील की टांग खींच रहे थे तभी यूसुफ खलील की बात सुन जोर-जोर से हसने लगे। बता दें हैदरबाद ने कोलकाता को हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया है अब उसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

राशिद का शानदार प्रदर्शन
राशिद खान ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र 19 रन दे कर तीन विकेट चटकाए। इतना ही नहीं राशिद ने शानदार फील्डिंग करते हुए दो कैच और एक रनआउट भी किया। वहीं मुश्किल वक़्त पर चार छक्के और दो चौकों की मदद से 10 गेंदों में 34 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक भी पहुंचाया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिसे कोलकाता बनाने में नाकाम रही और 13 रन से हार गई। कोलकाता निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी।