क्रिकेट

वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाले यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, लिखा इमोशनल मैसेज

-भारतीय बल्लेबाज यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा कर दी है।-पठान (Yusuf Pathan) ने भारत के लिए कुल 57 वनडे और 22 टी 20 मुकाबले खेले थे।-टीम इंडिया के लिए युसूफ ने अपना आखिरी वनडे पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में खेला था।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2021, 8:04 PM IST
yusuf_pathan.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर यूसुफ पठान (yusuf pathan) ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास (retirement) लेने की घोषणा कर दी। युसूफ ने 24 सितंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में पदार्पण (Debut) किया था। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 10 जून 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया। टीम इंडिया के लिए युसूफ (yusuf pathan) ने अपना आखिरी वनडे पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में खेला था।

38 वर्षीय ऑलराउंडर ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आधिकारिक रूप से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। मैं अपने परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों, टीम और पूरे देश का मेरा समर्थन करने तथा मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि आप सभी मुझे भविष्य में भी प्रोत्साहित करते रहेंगे।'

युसूफ ने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मुकाबले खेले हैं। युसूफ ने वनडे में 810 रन तथा टी20 में 236 रन बनाए। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 123 रन का है जो उन्होंने 2010 में बेंगलुरु में बनाए थे। युसूफ स्पिन गेंदबाज हैं और उन्होंने अपने कॅरियर में वनडे में 33 विकेट और टी20 में 13 विकेट लिए।

युसूफ 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप की विजयी टीम का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा वह 12 वर्षो तक आईपीएल में भी खेले। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे और उनके टीम में शामिल रहने के दौरान दोनों टीमों ने आईपीएल का खिताब जीता। यूसुफ ने आईपीएल के 174 मैचों में 3204 रन बनाए तथा 42 विकेट लिए।

Updated on:
26 Feb 2021, 8:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
एशिया कप U19 में सर्वाधिक रन से लेकर औसत तक, हर मामले में नंबर-1 वीरेंद्र सहवाग का बेटा, सिर्फ 10 रन बनाते ही तोड़ देगा वैभव सूर्यवंशी का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज