क्रिकेट

घरेलू हिंसा के मामले में युवराज और उनके परिवार को मिली राहत, जोरावर की पत्नी ने लिया केस वापस

युवराज के भाई से तलाक मिलने के बाद उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा ने युवराज के परिवार पर लगाया गया घरेलू हिंसा का आरोप वापस ले लिया है।
2 min read
yuvraj and brother jorawar with akansha sharma

चंडीगढ़ : घरेलू हिंसा का केस झेल रहे युवराज सिंह, उनकी मां शबनम और भाई जोरावर को उस वक्त बड़ी राहत मिली, जब युवराज सिंह की भाभी ने केस वापस ले लिया। बुधवार को युवराज के परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जोरावर सिंह की पत्नी ने तलाक मिलने के बाद घरेलू हिंसा का मामला न सिर्फ वापस ले लिया, बल्कि दुर्भावनापूर्ण तरीके से युवराज का नाम घसीटने के लिए माफी भी मांगी।

जोरावर की पत्नी आकांक्षा ने लगाया था आरोप

बता दें कि युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की पत्नी आकांक्षा शर्मा, जो अलग रहती थीं, उन्होंने युवराज के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। चार महीने की कानूनी लड़ाई के बाद आकांक्षा और जोरावर के बीच इस महीने तलाक हो गया। बता दें कि आकांक्षा ने गुरुग्राम की एक अदालत में अक्टूबर 2017 में जोरावर की पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया था। इसमें उन्होंने जोरावर के साथ-साथ युवराज सिंह और उनकी मां शबनम को भी आरोपी बनाया था।
युवराज के परिवार का कहना है कि आकांक्षा ने युवराज और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए उनसे माफी भी मांगी। हालांकि इस मामले में आकांक्षा शर्मा की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

युवराज के परिवार ने कहा- दुर्भावना के कारण उठाया गया था यह कदम

युवराज के परिवार ने बहा कि जब आकांक्षा ने देखा कि उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया से बचने का और कोई तरीका नहीं है तो उन्होंने माफी मांग ली और स्वीकार किया कि सारे आरोप झूठे थे। उन्होंने इन आरोपों को वापस ले लिया है। परिवार ने बताया कि फायदा उठाने के लिए यह आरोप लगाया गया था।

Updated on:
12 Sept 2019 08:55 am
Published on:
11 Sept 2019 09:57 pm
Also Read
View All
अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड

हरभजन सिंह और एस श्रीसंत विवाद में नया ट्विस्ट, एक ने किया लड़ाई के लिए चैलेंज तो दूसरा बनना चाहता है रूममेट

‘हमारा पलड़ा भारी है’, गॉल टेस्ट से पहले श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारत को दी चेतावनी

AUS vs BAN: बांग्लादेशी गेंदबाजों ने रचा इतिहास, ताश के पत्तों की तरह ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया ने बनाया सबसे कम स्कोर