क्रिकेट

पिता योगराज के बयान से शर्मसार युवराज सिंह, मांगी माफी, बोले-‘मेरी सोच उनके जैसी नहीं’

-क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह के विवादित बयान पर मांगी माफी।-योगराज सिंह ने किसान आंदोलन में भाषण देते वक्त हिंदुओं और महिलाओं को लेकर दिया था विवादित बयान।-1981 में चंडीगढ में जन्मे युवराज सिंह 12 दिसंबर को मना रहे हैं अपना 39वां जन्मदिन।-टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं युवराज के पिता योगराज सिंह।  
2 min read
Dec 12, 2020
yuvraj_singh.jpg

नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) इन दिनों अपने पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) के विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। हाल ही उन्होंने सोाशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पिता के बयान पर माफी भी मांगी। दरअसल, पिछले दिनों युवी के पिता योगराज सिंह ने किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दिया था, जिस पर काफी बवाल मचा था। सोशल मीडिया पर योगराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी। अब उनके बयान पर क्रिकेटर युवराज सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी सोच अपने पिता से मेल नहीं खाती।

39 साल के हुए युवराज
युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा,‘मैं इस देश का महान बेटा हूं। मेरी विचारधारा किसी भी तरीके से अपने पिता की सोच से मेल नहीं खाती’। उन्होंने आगे कहा है कि वो इस साल अपना जन्मदिन मनाने की बजाय सरकार और किसानों के बीच चल रही बातचीत के जल्द सफल होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। युवराज का मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल न किया जा सके। बता दें कि युवराज सिंह 12 दिसंबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

हिंदुओं को बताया था गद्दार
किसान आंदोलन में भाषण देते वक्त युवराज के पिता योगराज सिंह अपनी मर्यादा भूल गए थे। उन्होंने अपने भाषण में हिंदुओं के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था। योगराज ने कहा था, 'ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की।’ इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। इस बीच ट्विटर पर #ArrestYograjSingh ट्रेंड करने लगा।

पहले धोनी को लेकर दे चुके हैं विवादित बयान
बता दें कि युवराज के पिता पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया था। जब युवराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी तो उन्होंने धोनी की कड़ी आलोचना की थी। इतना नहीं जब अंबाती रायडू ने संन्यास की घोषणा की थी तो उस समय भी उन्होंने धोनी पर निशाना साधा था। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

Updated on:
13 Dec 2020 10:33 pm
Published on:
12 Dec 2020 11:34 am
Also Read
View All
Most T20I Runs: 2 साल में ही टूट गया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, जोस बटलर ने अपनी तूफानी पारी से बदला टी20 का इतिहास

IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों