क्रिकेट

Yuvraj Singh ने कैंसर से लड़ रहे Sanjay Dutt की बढ़ाई हिम्मत, बोले- आप फाइटर हैं

Sanjay Dutt को स्टेज 3 लंग्स कैंसर है। ऐसे में कैंसर को मात देने वाले क्रिकेटर Yuvraj Singh ने सोशल मीडिया के जरिए संजय दत्त को हिम्मत बढ़ाते हुए कहा है कि आप फाइटर थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

2 min read
yuvraj_singh_said_to_sanjay_dutt_i_know_the_pain_of_cancer.jpg
yuvraj singh said to sanjay dutt i know the pain of cancer

नई दिल्‍ली : दिग्‍गज बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) बीमार होने के कारण दो दिनों पहले ही लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। जांच के बाद पता चला कि वह कोरोना पॉजीटिव (Covid test negative) नहीं हैं तो उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे थे। लेकिन बाद में उनके प्रशंसकों को उससे भी ज्यादा दिल दहलाने वाली खबर मिली कि उन्हें लंग्स कैंसर (Lungs Cancer) है। संजय दत्त का कैंसर स्‍टेज-3 में हैं। इस कारण उन्होंने सोशल मीडिया इसकी जानकारी देते हुए काम से छुट्‌टी ले ली है। अब संजय दत्त को युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने हिम्मत बंधाने वाला मैसेज किया है। उन्होंने संजय दत्त को फाइटर बताया है। बता दें कि 2011 विश्व कप के (ICC ODI World Cup 2011) बाद टीम इंडिया के स्टार हरफनमौला युवराज सिंह में कैंसर डिटेक्ट किया गया था। उन्होंने इसे हराकर मैदान पर वापसी भी की थी।

युवराज बोले, आप मजबूत हैं

युवराज सिंह ट्वीट कर संजय दत्त को कहा- 'आप एक फाइटर व्यक्ति थे, हैं और हमेशा रहेंगे। मैं जानता हूं कि इसके कारण कितना दर्द होता है, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आप मजबूत हैं और मुश्किल समय को पार कर लेंगे। आप जल्‍दी ठीक हों, इसके लिए मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं।'

बता दें कि दो दिन पहले ही सांस लेने में परेशानी के कारण संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्‍हें भर्ती कराया गया था। यहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया था, लेकिन निगेटिव पाए गए थे। बाद में रिपोर्ट आई कि उन्हें लंग्स कैंसर है।

संजय दत्त ने ले रखी है छुट्‌टी

संजय दत्त ने तबीयत खराब बताकर कुछ दिन पहले ही काम से छुट्टी ले ली थी और बयान जारी कर बताया था कि मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए उन्होंने ब्रेक लिया है। उन्होंने कहा कि घबराने की बात नहीं है। परिवार, दोस्त और प्रशंसकों का प्यार उनके साथ है। अफवाह पर पर भरोसा न करें। वह जल्द काम पर लौटेंगे। संजय दत्त के इस बयान के बाद सबसे पहले लोगों को लगा कि कहीं वह भी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित तो नहीं हो गए हैं, लेकिन इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलबाजियां लग रही थी। अब डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें लंग्स कैंसर है।

Updated on:
12 Aug 2020 08:30 pm
Published on:
12 Aug 2020 07:40 pm