आईसीसी ने बयान जारी कर बताया कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को खिलाड़ियों के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल करने और उनके साथ खराब व्यवहार करने को लेकर आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। स्टुअर्ट ब्रॉड को दोषी ठहराने का प्रस्ताव आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी (Match Refree) क्रिस ब्रॉड ने दिया था। स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी गलती मान ली। इस कारण मामले पर औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। स्टुअर्ट ब्रॉड पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और रिचर्ड इलिंगवर्थ, तीसरे अंपायर माइकल गॉग और चौथे अंपायर स्टीव ओ शॉगनेसी ने लगाया था।