बेंगलूरु : टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) की ख्याति हालांकि उनकी फिरकी गेंदबाजी के लिए है, लेकिन वह एक उपयोगी बल्लेबाज भी थे और निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वह एक टेस्ट शतक भी लगा चुके हैं। कुंबले के लिए यह टेस्ट शतक बेहद खास है। दाएं हाथ के लेग स्पिनर अनिल कुंबले भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 618 विकेट ले चुके हैं तो विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के मामले में वह तीसरे स्थान पर हैं।