टेलर ने कहा कि वह इतने लंबे समय तक क्रिकेट से कभी दूर नहीं रहे। उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों के बाद से वह इतने लंबे समय तक कभी क्रिकेट से दूर नहीं रहे हैं। पिछले महीने ही न्यूजीलैंड की पहली ट्रेनिंग कैम्प से टेलर जुड़े थे। अब वह यहां सीपीएल (CPL) के लिए आए हैं। टेलर ने माना कि इस मुश्किल समय में हर किसी के लिए सुरक्षा महत्वपूर्ण हो गया है। क्वारंटाइन में रहने को लेकर कहा कि यह अटपटा है, लेकिन जो है, सो है।