कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में बेहतरीन कप्तानी कर अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया है। लेकिन इसके बावजूद इन खिलाड़ियों को कभी भारत की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने के बाद भारतीय क्रिकेट ने तेज से ग्रो किया है। आईपीएल के इन 15 सीज़नों में कई भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल की टीमों को लीड किया है। कई ने शानदार कप्तानी करते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया है। लेकिन इसके बावजूद उन खिलाड़ियों को कभी भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में -
युवराज सिंह -
युवराज सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स (PBKS) टीम के पहले कप्तान थे। 2008 में युवराज की कप्तानी में पंजाब ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन उसके बाद युवराज की कप्तानी में कभी टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। हालांकि पंजाब ने 2012 में आईपीएल का फाइनल खेला था। युवराज भारतीय टीम के उपकप्तान रहे। लेकिन कभी उन्हें कप्तानी करने का मौका नहीं मिला।
हरभजन सिंह -
आईपीएल में हरभजन सिंह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते रहे। 2012 में भज्जी ने मुंबई की कप्तानी की और उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचाया। हालांकि उस सीजन में मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गया था। युवराज की तरह हरभजन को कभी भी भारत की अगुवाई करने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
संजू सैमसन
विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले दो सीजन से राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी कर रहे हैं। आईपीएल 2022 में संजू ने बहतरीन कप्तानी करते हुए रॉयल्स को 15 साल बाद फाइनल में पहुंचाया। इस दौरान संजू के बल्ले से भी रन बरसे। लेकिन इसके बावजूद संजू अबतक भारत की कप्तानी नहीं कर पाये हैं। इतना ही नहीं बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें बार बार टीम से भी बाहर कर दिया जाता है।
श्रेयस अय्यर -
श्रेयस अय्यर एक और मौजूदा भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल फाइनल में अपनी फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया है। लेकिन अभी तक भारत की कप्तानी नहीं की है। उन्होंने आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। यह पहली बार था जब दिल्ली ने आईपीएल का फाइनल खेला था।
यह भी पढ़ें- दुती चंद ने कॉमनवेल्थ गेम्स में थामा LGBTQIA+ का झंडा, कभी पुरुष होने का लगा था आरोप
दिनेश कार्तिक -
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी करते हुए उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचाया था। उन्होंने इस साल एक अभ्यास मैच में भारत की कप्तानी की थी। लेकिन किसी सीरीज में बतक वे भारत के कप्तान नहीं बने।