क्रिकेट

युजवेंद्र चहल ने सिखाई सूर्यकुमार को तूफानी बल्लेबाजी, अब कुलदीप यादव के भी बने कोच

मैच के बाद 'चहल टीवी' में कुलदीप यादव का इंटरव्यू लेते हुए युजवेंद्र चहल ने उनकी परफॉर्मेंस से जुड़े कुछ सवाल पूछे। इस दौरान कुलदीप ने अपने इस प्रदर्शन का श्रेय चहल को ही दिया और उनकी तारीफ की।

2 min read
157.jpg

भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुक़ाबले में चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जोरदार वापसी करते हुए तीन विकेट झटके। कुलदीप के इस प्रदर्शन की मदद से भारत ने श्रीलंका को मात्र 215 रन पर रोक दिया और फिर इस लक्ष्य को हासिल कर 4 विकेट से मुक़ाबला जीत लिया। इस मैच में कुलदीप ने 10 ओवर में 51 रन देकर तीन विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

मैच के बाद 'चहल टीवी' में कुलदीप यादव का इंटरव्यू लेते हुए युजवेंद्र चहल ने उनकी परफॉर्मेंस से जुड़े कुछ सवाल पूछे। इस दौरान कुलदीप ने अपने इस प्रदर्शन का श्रेय चहल को ही दिया और उनकी तारीफ की। मैच के बाद कुलदीप यादव का इंटरव्यू लेते हुए चहल ने कहा, ' सबसे पहले बधाई हो आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं।' इसपरा कुलदीप ने चौंकते हुए कहा, 'अच्छा ऐसा हो गया क्या? मुझे नहीं पता था ये मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। मैं बहुत प्राउद फील करता हूं की मैंने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं।'

कुलदीप ने इसके बाद अपने गेम प्लान पर बात करते हुए कहा 'मैंने इतना कुछ प्लान नहीं किया था, मेरा फोकस गुड लेंथ पर गेंदबाजी करने का था.. ईडन पर मैं बहुत खेला हूं, यहां कि विकेट स्पिनर्स के लिए इतना अच्छा नहीं होता है.. तो मेरी कोशिश थी कि हर गेंद गुड लेंथ पर रखूं ज्यादा रूम ना देकर विकेट टू विकेट गेंदबाजी करूं। वहां से वेरिएशन करूं। यही मेरा प्लान था।'

इसके बाद कुलदीप ने चहल की तारीफ करते हुए कहा, 'आप इससे पहले खेल रहे थे तो आपको आइडिया था कि श्रीलंका के बल्लेबाज कैसे खेल रहे हैं और अपने मुझे बताया कि उन्हें कैसे गेंदबाजी करनी है। उसके लिए धन्यवाद।' इसपर चहल ने कहा, 'सूर्यकुमार के बल्लेबाजी कोच तो थे ही हम अब कुलदीप के गेंदबाजी कोच भी बन गए।'

Published on:
13 Jan 2023 11:22 am
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो