क्रिकेट

Brendan Taylor ODI Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड

Brendan Taylor Break Sachin Tendulkar Record: ब्रेंडन टेलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में उतरते ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह मेंस वनडे क्रिकेट में सबसे लंबे करियर वाले खिलाड़ी बन गए।
2 min read
Sep 15, 2026
Brendan Taylor longest ODI career record.
जिम्बाब्वे के 40 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर। (Photo- IANS)

Zimbabwe vs Australia, 1st ODI: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को हरारे में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के 40 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने मैदान पर उतरते ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। दरअसल, ब्रेंडन टेलर मेंस वनडे इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही ब्रेंडन टेलर के वनडे करियर की अवधि अब 22 साल और चार महीने हो गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'गॉड ऑफ क्रिकेट' के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन का वनडे करियर 22 साल और तीन महीने का रहा। उन्होंने 2012 में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था।

मेंस वनडे क्रिकेट में सबसे लंबा करियर

रैंकखिलाड़ीदेशवनडे करियर की अवधिकरियर
1ब्रेंडन टेलरजिम्बाब्वे22 साल 146 दिन2004–*
2सचिन तेंदुलकरभारत22 साल 91 दिन1989-2012
3सनथ जयसूर्याश्रीलंका21 साल 184 दिन1989-2011
4जावेद मियांदादपाकिस्तान20 साल 272 दिन1975-1996
5सीन विलियम्सजिम्बाब्वे20 साल 187 दिन2005-2025

प्रतिबंध झेलने के बाद मैदान पर की वापसी

ब्रेंडन टेलर ने 2004 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की टीम में अपनी जगह बनाई। 2021 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, 2022 में आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के कारण उन्हें साढ़े तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्रतिबंध पूरा करने के बाद उन्होंने 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मुकाबले से पहले उनके नाम 207 वनडे मैचों में 11 शतक थे, जो जिम्बाब्वे के लिए एक रिकॉर्ड है।

सचिन तेंदुलकर के नाम है वनडे में सर्वाधिक रन

सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में अब भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 463 मैचों में 18,426 रन बनाए हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Updated on:
15 Sept 2026 04:00 pm
Published on:
15 Sept 2026 03:44 pm