ZIM vs PAK 3rd T20: बुलवाओ में जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की बैटिंग लाइन अप एक बार फिर बिखर गई और टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 132 न ही बना सकी।
ZIM vs PAK 3rd T20: बुलवाओ स्पोर्ट्स क्लब में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम एक बार फिर लड़खड़ा गई। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और 19 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। टॉप के 3 बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 9 रन ही जोड़ पाए। 82 रन पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। वो तो आगा सलमान ने थोड़ी हिम्मत दिखाई और 32 रन की पारी के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 132 रन बनाए।
आगा सलमान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साहिबजादा फरहान और ओमैर यूसुफ ने पारी की शुरुआत तो की लेकिन 4 रन जोड़ने के बाद ही जिम्बाब्वे ने पहला झटका दे दिया। फरहान एक चौका लगाने के बाद ही पवेलियन लौट गए। ओमैर तो खाता भी नहीं खोल सके और मुजरबानी की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। मुजरबानी ने अपने अगले ओवर में एक और सफलता हासिल की और पाकिस्तान का स्कोर 19 रन पर 3 विकेट कर दिया। इसके बाद कप्तान आगा सलमान ने तैयब ताहिर के साथ मिलकर टीम को 50 के पार पहुंचाया।
8वें ओवर में ताहिर 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कसीम अकरम और अराफात मिनहास ने 20 प्लस पारियों के साथ कप्तान का साथ निभाया। आगा सलमान 32 रन बनाकर रनआउट हो गए। आखिरी ओवर में 13 रन जोड़कर पाकिस्तान ने 132 रन का स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने 2 विकेट हासिल किए तो रयान बर्ल सबसे किफायती गेंदबाज रहे और 3 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए। जिम्बाब्वे को जीत के लिए 133 रनों की जरूरत है।