क्रिकेट

श्रीलंका भी नहीं रोक पाई जिम्बाब्वे का विजयरथ, सुपर 8 से पहले वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई सनसनी

Sri Lanka vs Zimbabwe: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के 38वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में उसकी तीसरी जीत है।

2 min read
Feb 19, 2026
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Zimbabwe Cricket Team in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिंबॉब्वे की टीम ने दूसरा उलटफेर कर दिया है। ग्रुप स्टेज के अपने चौथे और आखिरी मुकाबले में जिंबॉब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 178 रन बनाए। जवाब में जिंबॉब्वे ने सिर्फ 4 विकेट खोकर तीन गेंद पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की टीम ने न सिर्फ श्रीलंका को मात दी, बल्कि अपना अजेय अभियान भी बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2026: सुपर-8 मुकाबलों से पहले भारत को इन कमजोरियों पर करना होगा काम, नहीं मुश्किल होगी सेमीफाइनल की राह

निसांका फिर रहे हाई स्कोरर

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और पाथुम निसांका के साथ कुसल परेरा ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। परेरा 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ चुके पाथुम निसांका ने एक और शानदार पारी खेली, हालांकि वह 62 रन बनाकर आउट हो गए। पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रन की पारी खेली। आखिर में दुनिथ वेलालगे ने 8 गेंदों में 15 रन बनाकर श्रीलंका को 170 के पार पहुंचाया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए।

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबॉब्वे की शुरुआत भी अच्छी रही। ब्रायन बेनेट आखिरी तक नाबाद रहे। उनके साथ आए मारुमानी ने 26 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि रयान बर्ल ने 12 गेंदों में तेज 23 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 26 गेंदों में 45 रन बनाकर श्रीलंका की उम्मीदों को तोड़ दिया। इसके बाद बेनेट के साथ मिलकर टोनी मुन्यांगा ने बचा हुआ काम पूरा कर दिया।

सुपर 8 में वेस्टइंडीज से पहली टक्कर

जिंबॉब्वे ने 19.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और अपना अजेय अभियान बरकरार रखा। ग्रुप स्टेज में यह उनकी लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले वे ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हरा चुके हैं, जबकि आयरलैंड के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब सुपर 8 राउंड में जिंबॉब्वे का मुकाबला 23 फरवरी को वेस्टइंडीज से, 26 फरवरी को भारत से और 1 मार्च को साउथ अफ्रीका से होगा।

Also Read
View All

अगली खबर