क्राइम

बिहार: ‘कैश वैन’ में नोट की जगह निकली शराब की 100 पेटियां, 2 गिरफ्तार

बरामद शराब की कीमत 80 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। उक्त शराब झारखंड से बिहार लाई जा रही थी।

less than 1 minute read
बिहार: 'कैश वैन' में नोट की जगह निकली शराब की 100 पेटियां, 2 गिरफ्तार

गया। बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र से पुलिस और उत्पाद कर विभाग ने बुधवार को एक कैश वैन से 100 पेटी भारत में निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत 80 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। उक्त शराब झारखंड से बिहार लाई जा रही थी।

राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुई जब्त

ये भी पढ़ें

देखिए …गया जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी

गया के सहायक उत्पाद कर आयुक्त किशोर कुमार साह ने बताया, 'विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से एक वाहन से शराब तस्कर बड़ी मात्रा में शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर डोभी के समीप तलाशी अभियान के दौरान एक कैश वैन से 100 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।'

बिहार में बैन है शराब

उन्होंने बताया, 'वैन पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान समस्तीपुर के अजय कुमार और गोपाल कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में बताया कि उक्त शराब झारखंड के बोकारो से मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी। कैश वैन के मालिक के विषय में पता लगाया जा रहा है।' उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है।

ये भी पढ़ें

बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद गया
Published on:
31 Oct 2018 08:49 pm
Also Read
View All