13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी
बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद गया
Play video

बाइक खड़ी कर ट्रेन के आगे कूद गया

सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त नैनवां तहसील के कोलाहेड़ा निवासी सियाराम मीणा (२८) के रूप में हुई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 26, 2018

-युवक ने दी जान
इंद्रगढ़. सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त नैनवां तहसील के कोलाहेड़ा निवासी सियाराम मीणा (२८) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीचंद मीणा मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे और शव को इंद्रगढ़ राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सियाराम कहीं प्राइवेट नौकरी करने जाने की बात कह कर घर से निकला था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक शक्रवार को सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन के निकट कमलेश्वर नाले के पास पहुंचा और वहां अपनी बाइक खड़ी कर पटरियों पर पहुंच गया। इस दौरान आ रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान दे दी।