क्राइम

Singareni Coal Mine में विस्फोट, 4 मजदूरों की मौत और कई घायल

Telangana के पेदापल्ली जिले में मंगलवार को हुआ Explosion चट्टानों को तोड़ने के लिए रखा गया विस्फोटक अचानक फट गया। चारों coal mine मजदूर contract पर करते थे काम।
2 min read
coal mine explosion
coal mine explosion

हैदराबाद। तेलंगाना ( Telangana ) के पेद्दापल्ली जिले में मंगलवार को सरकारी स्वामित्व वाली सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ( Singareni Collieries Company Limited ) ( SCCL ) की कोयला खदान में विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत ( workers died ) हो गई। जबकि तीन अन्य घायल ( injured ) हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह हादसा ( explosion ) सिंगरेनी के रामागुंडम रीजन-3 की ओपन कास्ट माइन-1 में हुआ।

तेलंगाना स्थित रामागुंडम ( Ramagundam ) के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण ने मीडिया को बताया कि यहां पर चट्टानों को तोड़ने के लिए विस्फोटक रखा गया था। जो दुर्घटनावश फट गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विस्फोट में मारे गए लोगों की पहचान राजेश, अंजैयाह, प्रवीण और कुमार के रूप में की गई है। ये सभी खदान में संविदा पर काम कर रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोदावरीखानी में स्थित सिंगरेनी अस्पताल भेज दिया है। दो घायलों को गोदावरीखानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीसरे को करीमनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों का एक समूह खदान पर बड़े बोल्डर (पत्थर) को तोड़ने के लिए डेटोनेटर ( Detonator ) लगा रहा था। इसी दौरान डेटोनेटर अपने निर्धारित समय से पहले ही विस्फोट कर गया और यह दुर्घटना घट गई। खान सुरक्षा महानिदेशक के नेतृत्व में एक टीम घटना की जांच के लिए आने वाले दिनों में साइट का निरीक्षण करेगी।

इस बीच, विभिन्न ट्रेड यूनियन के नेताओं ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। इन लोगों द्वारा मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये और घायलों को 50 लाख रुपये देने की मांग भी की गई।

गौरतलब है कि सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ( SCCL ) सरकार द्वारा संचालित एक कोयला खनन कंपनी है। इसका स्वामित्व तेलंगाना और केंद्र सरकार ( Centre Govt ) के पास 51:49 के अनुपात में है।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार सिंगरेनी कोयला भंडार, तेलंगाना में 350 किमी की प्राणहिता- गोदावरी घाटी में फैला हुआ है। यह एक सिद्ध भूगर्भीय भंडार के साथ 8,791 मिलियन टन कोयले का विशाल भंडार है। SCCL में वर्तमान में करीब 48,900 लोग काम करते हैं। कंपनी तेलंगाना के चार जिलों में 18 खुली और 27 भूमिगत खदानों का संचालन कर रही है।

Updated on:
03 Jun 2020 07:52 am
Published on:
03 Jun 2020 07:46 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त